facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

मार्च समीक्षा में एफटीएसई इंडेक्स में शामिल हो सकता है कोटक बैंक

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:08 PM IST

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की शेयरधारिता में लगातार आ रही कमी ने इस शेयर को फाइनैंशियल टाइम्स स्टॉक एक्सचेंज (एफटीएसई) ऑल वर्ल्ड इंडेक्स में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। विश्लेषकों को उम्मीद है कि मार्च में होने वाली अर्धवार्षिक सूचकांक समीक्षा में इसे एफटीएसई इंडेक्स में शामिल कर लिया जाएगा। दिसंबर 2020 से इस साल सितंबर तक बैंक में एफपीआई की शेयरधारिता 45.09 फीसदी से घटकर 39.26 फीसदी रह गई है। बीएसई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
 अभी एफपीआई के लिए निवेश की गुंजाइश करीब 22 फीसदी है। एफटीएसई में शामिल होने की खातिर विदेशी निवेश की न्यूनतम 20 फीसदी की गुंजाइश जरूरी होती है। सितंबर 2014 से पहले कोटक बैंक एफटीएसई ऑल वर्ल्ड इंडेक्स का हिस्सा था। हालांकि साल 2014 में निवेश की न्यूनतम गुंजाइश के नियम लागू किए जाने के बाद इसे इंडेक्स से हटा दिया गया।

पेरिस्कोप एनालिटिक्स के संस्थापक ब्रायन फ्रिएटस ने कहा, 30 सितंबर को कोटक बैंक में विदेशी निवेश की गुंजाइश 22.07 फीसदी थी, जो न्यूनतम 20 फीसदी की अनिवार्यता से ज्यादा है। एफटीएसई की मार्च 2023 में होने वाली अगली बैठक में कोटक बैंक इसका पात्र बन जाएगा। 45.68 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण और 25.12 अरब डॉलर के निवेश योग्य बाजार पूंजीकरण के साथ हम उम्मीद करते हैं कि कोटक बैंक एफटीएसई ऑल वर्ल्ड इईईंडेक्स में 17 मार्च की ट्रेडिंग बंद होने के बाद शामिल हो जाएगा। 

(डिस्क्लोजर : बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक फैमिली की तरफ से नियंत्रित इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है)

Advertisement
First Published - October 26, 2022 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement