facebookmetapixel
Advertisement
भारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ावसीयत, प्रोबेट और प्रॉपर्टी का ट्रांसफर: इसपर क्या कहता है देश का कानून, आसान भाषा में समझें पूरी बातQ1 में भारत डायनामिक्स का धमाकेदार प्रदर्शन! मुनाफा 6 गुना बढ़ा, आय में भी 131% की ग्रोथनतीजों के बाद चुनिंदा IT शेयरों में निवेश का मौका! ब्रोकरेज बुलिश, कहा- मिडकैप रह सकते हैं आगेसस्ता प्रीमियम देख ले लिया हेल्थ इंश्योरेंस, लेकिन ‘को-पे’ और ‘डिडक्टिबल’ बिगाड़ सकता है बजट; समझें पूरा गणितEPFO Update: ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जान लें ये 4 बड़े अपडेट, सरकार ने डेडलाइन पर क्या कहा?MSCI India Rejig: Groww, Lenskart समेत 4 शेयरों की एंट्री, Small Cap में 19 बाहरविदेशी फंड्स के लिए बदल रहे टैक्स नियम, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया ग्लोबल फंड मैनेजमेंट हब?NRI भी बना सकते हैं NPS से रिटायरमेंट फंड; जानिए कितना पैसा लगाएं, कहां निवेश होगा और कब निकाल सकेंगेनिवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्स

दिसंबर तक सीमेंट कारोबार अलग करेगी केसोराम इंडस्ट्रीज

Advertisement

केसोराम के परिचालन राजस्व का एक बड़ा हिस्सा सीमेंट कारोबार से आता था। वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक सीमेंट से राजस्व 3,736.10 करोड़ रुपये था।

Last Updated- July 09, 2024 | 10:29 PM IST
Cement Stocks

केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries) के सीमेंट कारोबार का अल्ट्राटेक सीमेंट में विलय इस साल दिसंबर तक पूरा हो सकता है। बीके बिड़ला समूह की इकाई केसोराम और उनके उद्योगपति पोते कुमार मंगलम बिड़ला के नेतृत्व वाली अल्ट्राटेक ने बीते साल 30 नवंबर को एक ऑल-स्टॉक डील की घोषणा की थी। इस वजह से बीके बिड़ला कंपनी के सीमेंट कारोबार का देश की सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी में विलयहो रहा है।

केसोराम के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी पी राधाकृष्णन ने कहा कि योजना को लेकर 20 मई को राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) में आवेदन किया जा चुका है। केसोराम की सालाना आम बैठक के इतर उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दिसंबर तक कारोबार अलग करने का काम पूरा हो जाएगा।’

केसोराम के परिचालन राजस्व का एक बड़ा हिस्सा सीमेंट कारोबार से आता था। वित्त वर्ष 2024 की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक सीमेंट से राजस्व 3,736.10 करोड़ रुपये था। रेयॉन, ट्रांसपेरेंट पेपर और केमिकल का राजस्व 246.32 करोड़ रुपये था।

सीमेंट कारोबार के अलग होने के बाद केसोराम के पास सिर्फ रेयॉन, ट्रांसपेरेंट पेपर और केमिकल कारोबार ही रह जाएगा। राधाकृष्णन ने कहा कि कंपनी अलग होने की प्रक्रिया के बाद अगे की रणनीति पर फैसला करेगी।

उन्होंने कहा, ‘शेयरधारकों का मूल्य बरकरार रखने के लिए हम जो सही होगा, वही करेंगे।’ कारोबार को जारी रखने, बढ़ाने अथवा बाहर निकलने के सभी विकल्पों का मूल्यांकन किया जाएग। मगर कारोबार को बढ़ाने के लिए ऋण चुकाना होगा।

Advertisement
First Published - July 9, 2024 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement