facebookmetapixel
Advertisement
मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियांसहकारिता और बैंकिंग रिजर्व बैंक की चुनौतियांEditorial: भारत साइबर तैयारी में आगे, लेकिन खतरे भी तेजी से बढ़ रहेईटीएफ के कीमत दायरे की समीक्षा का सेबी का प्रस्ताव

त्यौहारी सीजन में जापानी घड़ी निर्माता कंपनी कैसियो को राजस्व वृध्दि की उम्मीद

Advertisement

कंपनी ने पिछले दो वर्षों के दौरान राजस्व में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

Last Updated- August 26, 2025 | 10:06 PM IST
Italian premium watch brand U-Boat launches Titan Helios in India, will offer 41 models इटली की प्रीमियम घड़ी ब्रांड U-Boat ने भारत में की टाइटन की Helios के साथ शुरुआत, पेश करेगी 41 मॉडल
प्रतीकात्मक तस्वीर

जापान की घड़ी विनिर्माता कैसियो की भारतीय शाखा देश में दो अंकों की मध्य स्तर की निरंतर राजस्व वृद्धि की उम्मीद कर रही है। साथ ही वह अपने स्थानीय विनिर्माण कार्यक्रम को भी रफ्तार दे रही है क्योंकि ग्राहक ज्यादा समझदारी के साथ चयन कर रहे हैं और प्रीमियम उत्पादों की ओर रुख कर रहे हैं।

कैसियो इंडिया के प्रबंध निदेशक ताकुतो किमुरा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमें देश में जोरदार त्योहारी सीजन की भी उम्मीद है। हमने ओणम तथा रक्षाबंधन अभियान पहले ही शुरू कर दिए हैं। हमारा विज्ञापन खर्च भी हमारी राजस्व वृद्धि के अनुपात में बढ़ रहा है। हमें आने वाले वर्षों में भी 30 प्रतिशत की निरंतर वृद्धि की उम्मीद है।’

कंपनी ने पिछले दो वर्षों के दौरान राजस्व में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। घड़ी विनिर्माता अपनी मेक इन इंडिया पहल के तहत स्थानीय विनिर्माण पर भी जोर दे रही है और वह आने वाले कुछ महीनों में स्थानीय रूप से उत्पादित इकाइयों की संख्या को मौजूदा 28 के मुकाबले दोगुना करने की योजना बना रही है।

किमुरा देश में कंपनी की पहली ऑटोमैटिक घड़ी की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे। ईएफके-100 श्रृंखला को एडिफिस लेबल के तहत पेश किया गया है। इसकी कीमत 25,995 रुपये है और इसके पांच संस्करण हैं। खुद से चाबी भरने वाली घड़ी, ऑटोमैटिक घड़ियां पहनने वाले के द्वारा कलाई हिलाने पर खुद से चाबी भरने के लिए बिल्ट-इन मैकेनिज्म का इस्तेमाल करती हैं।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement