facebookmetapixel
Advertisement
एआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालयविनिर्माण क्षमता बढ़ाएगा बजट, नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा: FM सीतारमणवित्तीय योजनाओं की गलत जानकारी पर सख्ती, बिक्री पर लगाम लगाने का प्रस्तावअमेरिकी बाजार में बिना शुल्क प्रवेश पर होगी बात: पीयूष गोयललेबर कोड के खिलाफ हुई मजदूरों की हड़तालपहले की श्रृंखला की तुलना में कमी आने के बावजूद खुदरा महंगाई में ग्रामीण क्षेत्र का दबदबा बरकरारनया सीपीआई ढांचागत रूप से कम अस्थिर: प्रणव सेन 

ITC Demerger: होटल कारोबार को अलग करेगी कंपनी, नई एंटिटी ITC Hotels की होगी बाजार में एंट्री

Advertisement

ITC Hotels की शुरुआत 1975 में हुई थी। कंपनी के पास 70 से अधिक स्थानों पर 120 होटल हैं

Last Updated- July 24, 2023 | 3:34 PM IST
ITC Hotel
ITC Hotels

विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समूह ITC ने अपने होटल कारोबार को अलग करने और पूर्ण अनुषंगी इकाई (wholly-owned subsidiary) आईटीसी होटल्स लिमिटेड ( ITC Hotels Ltd.) का गठन करने की घोषणा की है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘आईटीसी लि. के निदेशक मंडल ने 24 जुलाई, 2023 को हुई बैठक में होटल कारोबार के लिये विभिन्न वैकल्पिक ढांचों का आकलन किया और उसपर चर्चा की। विचार-विमर्श के बाद, निदेशक मंडल ने होटल कारोबार को व्यवस्था योजना (कंपनी के कारोबार पुनर्गठन को लेकर कंपनी और शेयरधारकों या कर्जदाताओं के बीच समझौता) के तहत अलग करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी।’

निदेशक मंडल ने पूर्ण अनुषंगी इकाई आईटीसी होटल्स लि. के गठन को भी मंजूरी दे दी। यह अनुषंगी इकाई समूह के होटल और संबंधित कारोबार का जिम्मा संभालेगी।

ITC ने कहा, ‘कंपनी के पास नई इकाई में लगभग 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और लगभग 60 प्रतिशत की बची हिस्सेदारी कंपनी के शेयरधारकों के पास होगी। यह हिस्सेदारी कंपनी में उनकी मौजूदा हिस्सेदारी के अनुपात में होगी।’

व्यवस्था योजना को मंजूरी के लिये निदेशक मंडल की 14 अगस्त, 2023 को होने वाली बैठक में रखा जाएगा। बयान के अनुसार, ‘प्रस्तावित पुनर्गठन होटल एवं संबंधित कारोबार में कंपनी के निरंतर हितों को सुनिश्चित करेगा। साथ ही वृद्धि को गति देने और निरंतर मूल्य सृजन की दिशा में नई इकाई को दीर्घकालिक स्थिरता और रणनीतिक समर्थन प्रदान करेगा…’

ITC Hotels की शुरुआत 1975 में हुई थी। कंपनी के पास 70 से अधिक स्थानों पर 120 होटल हैं।

Advertisement
First Published - July 24, 2023 | 3:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement