facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

टेक महिंद्रा सही राह पर अग्रसर: सीएफओ

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:12 PM IST

टेक महिंद्रा दमदार संभावित सौदों और सभी उद्योग श्रेणियों में वृद्धि के दम पर पिछले साल के राजस्व आंकड़े को पार करने केलिए सही राह पर अग्रसर है। पुणे की यह आईटी कंपनी मुनाफे के मोर्चे पर कोविड-19 से पहले के स्तर तक पहुंचने के करीब है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) मनोज भट्ट ने यह बात कही।
भट्ट ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा, ‘सीधे तौर पर मुझे लगता है कि लाभ के मामले में यह (कोविड-19 से  पहले के स्तर) बहुत जल्द होना चाहिए। राजस्व के मोर्चे पर हमें लगता है कि अगली दो तिमाहियों में पिछले साल हमने जो किया उसके बराबर या उससे बेहतर होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘सौदे हासिल करने के पैमाने से यदि संभावित सौदों पर गौर किया जाए तो साफ पता चलता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सवाल अगर का नहीं बल्कि कब का है।’
सितंबर में समाप्त तिमाही के दौरान पुणे की इस कंपनी ने 42.1 करोड़ डॉलर के शुद्ध नए सौदे हासिल किए। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 5.3 फीसदी घटकर 1,064 करोड़ रुपये रह गया। अधिक कर्मचारी लागत एवं अन्य खर्च में वृद्धि के कारण कंपनी के मुनाफे को झटका लगा। हालांकि क्रमिक आधार पर कंपनी के शुद्ध लाभ में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 9,372 करोड़ रुपये रहा जो क्रमिक आधार पर 2.9 फीसदी और सालाना आधार पर 3.3 फीसदी अधिक है। डॉलर में राजस्व 126.54 करोड़ डॉलर रहा जो स्थिर मुद्रा पर पिछली तिमाही के मुकाबले 2.9 फीसदी अधिक है।
भट्ट ने यह भी कहा कि 5जी के अधिकांश खर्चों को वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही के लिए टाल दिया गया है क्योंकि दूरसंचार ऑपरेटर काफी सतर्क हैं और उन्हें उम्मीद है कि दिसंबर के बाद कोविड-19 का वास्तविक प्रभाव दिखाई देगा क्योंकि सरकार के प्रोत्साहन पैकेज वैश्विक स्तर पर खत्म हो रहे हैं। कंपनी के कुल राजस्व में संचार क्षेत्र का योगदान लगभग 40 फीसदी है। हालांकि इस खंड के राजस्व में सालाना आधार पर 5.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - October 27, 2020 | 12:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement