facebookmetapixel
Advertisement
रेलवे इन 5 राज्यों में खर्च करेगा ₹10,783 करोड़, कैबिनेट से 3 बड़े प्रोजेक्ट मंजूरPF का पैसा नहीं कटा? सरकार का नया अभियान देगा राहत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तेंकम उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में पैसे लगाएगा एक्सिस का नया फंड, 9 सितंबर से NFO खुलाभारत की मेजबानी में नई दिल्ली में जुटेगा ब्रिक्स कुनबा, सम्मेलन के बारे में सब कुछ आसान भाषा में समझिएस्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौताEV की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में ई-कारों की बिक्री 52% और दोपहिया की 67% बढ़ीरेलवे के 5 बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी, ₹10,021 करोड़ होंगे खर्च; 540 किलोमीटर बढ़ेगा नेटवर्कअपना काम शुरू करने के लिए ₹25 करोड़ तक लोन! यह स्कीम महिलाओं के लिए मददगार, कैसे उठा सकते लाभ?निवेश मांग घटने से प्लेटिनम मार्केट में सरप्लस की उम्मीद, ज्वेलरी मांग में 32 फीसदी की गिरावटe₹ और UPI में क्या फर्क? पैसा कहां रहता है, किसे मिलता है ब्याज और कैसे होता है भुगतान, जानिए सबकुछ

बेंगलूरु में बनेगा आईफोन बनाने का प्लांट, 303 करोड़ में खरीदी गई ज़मीन

Advertisement
Last Updated- May 09, 2023 | 10:42 PM IST
Apple

दुनिया के सबसे बड़े कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता और ऐप्पल आईफोन (Apple iPhone) के एक प्रमुख असेंबलर फॉक्सकॉन (Foxconn) ने बेंगलूरु के बाहरी इलाके में 1.2 मिलियन वर्ग मीटर जमीन खरीदी है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज को दिए बयान के मुताबिक यह जमीन 37 मिलियन डॉलर (303 करोड़ रुपये) में खरीदी गई है।

फॉक्सकॉन ने बैंगलोर में बड़े प्लॉट को इसलिए खरीदा है क्योंकि ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां चीन से अपना प्लांट हटाना चाहती हैं। उसकी दो वजहे हैं, एक चीन की सख्त कोविड पॉलिसी और दूसरी चीन की अमेरिका के साथ बढ़ती टेंशन। फॉक्सकॉन की सहायक कंपनी 1.2 मिलियन स्क्वेयर मीटर साइट के लिए $37 मिलियन का भुगतान करेगी। मार्च में यह रिपोर्ट किया गया था कि फॉक्सकॉन कर्नाटक में बनने वाली नई फैक्ट्री के लिए $700 मिलियन का निवेश करेगी।

कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज एस. बोम्मई ने मार्च में कहा था कि ऐप्पल “जल्द ही” राज्य में एक नए प्लांट में आईफोन बनाएगा, जिससे “लगभग 100,000 नौकरियां” पैदा होंगी।

Foxconn, Wistron, और Pegatron, सभी ताइवानी सप्लायर, भारत में Apple डिवाइसों की मैन्युफेक्चरिंग और असेंबलिंग करते हैं। Foxconn ने 2019 से दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में उत्पादन शुरू कर दिया है। भारत में मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार करने का Apple का निर्णय प्रधान मंत्री मोदी के “मेक इन इंडिया” के अंतर्गत है। यह पहल विदेशी व्यवसायों को देश में सामान बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। पिछले साल सितंबर में, Apple ने घोषणा की थी कि वह iPhone 14 लॉन्च करने के तुरंत बाद भारत में iPhone 14 का निर्माण करेगा।

Advertisement
First Published - May 9, 2023 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement