facebookmetapixel
Advertisement
टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंदITR Filing 2026: रिफंड चाहिए तो ITR के बाद तुरंत करें e-Verification, देरी हुई तो बढ़ सकती है परेशानीभारत की नजर अब Qatar और Bahrain पर, GCC से पहले इन देशों के साथ होगी व्यापारिक साझेदारी!3 जुलाई को होगा बड़ा फैसला! 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर निर्यात लक्ष्य पर सरकार का मेगा प्लानGold, Silver Price Today: तेज शुरुआत के बाद सोना पड़ा सुस्त, चांदी में भी गिरावटFCNR-B Scheme बनेगी विदेशी पूंजी का बड़ा जरिया? Standard Chartered CEO ने किया बड़ा दावामेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत! लाइसेंस मिलने में लगेगा कम समय, सरकार लाई नया प्रस्तावअमेरिकी टैरिफ और पश्चिम एशिया संकट के बीच तिरुपुर ने बनाया रिकॉर्ड, ₹46000 करोड़ का निर्यात

Invesco ने लगातार तीसरी बार बढ़ाया Swiggy का मूल्यांकन

Advertisement

जनवरी 2022 में इन्वेस्को के नेतृत्व वाले फंडिंग राउंड में 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिससे स्विगी डेकाकॉर्न बन गई थी, क्योंकि उसकी वैल्यू 10.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

Last Updated- April 15, 2024 | 11:03 AM IST
Swiggy q3 results

अमेरिकी फंड प्रबंधक इन्वेस्को ने आईपीओ की तैयारी कर रही फूड डिलिवरी फर्म स्विगी का मूल्यांकन लगातार तीसरी बार बढ़ाकर 12.7 अरब डॉलर कर दिया है, जो पिछली कोष उगाही के समय के मुकाबले 19 प्रतिशत की वृद्धि है।

बेंगलूरु स्थित स्टार्टअप ने जनवरी 2022 में इन्वेस्को के नेतृत्व वाले फंडिंग राउंड में 70 करोड़ डॉलर जुटाए थे, जिससे स्विगी डेकाकॉर्न बन गई थी, क्योंकि उसकी वैल्यू 10.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

कमजोर मार्जिन और नकदी खर्च की वजह से पिछले साल के शुरू में मूल्यांकन कटौती के बाद से स्विगी वित्तीय सेहत सुधारने की राह पर बढ़ रही है, क्योंकि उसने इस साल के आखिर में 1 अरब डॉलर का आईपीओ लाने की भी योजना बनाई है। इन्वेस्को ने पिछले साल अक्टूबर में, स्विगी का मूल्यांकन बढ़ाकर 7.85 अरब डॉलर किया था। उसके बाद, इस साल जनवरी में इसे बढ़ाकर 8.3 अरब डॉलर किया गया। अब कंपनी का मूल्यांकन 12.7 अरब डॉलर आंका गया है।

इन्वेस्को के अलावा, अमेरिका में मुख्यालय वाली परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म बैरॉन कैपिटल ने भी पिछले साल अगस्त में स्विगी का मूल्यांकन बढ़ाकर 8.54 अरब डॉलर किया था। उसके बाद, पिछले महीने इसे बढ़ाकर 12.1 अरब डॉलर किया गया है। स्विगी ने इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ताजा बदलावों से स्विगी का मूल्यांकन उसकी प्रतिस्पर्धी जोमैटो के नजदीक पहुंच गया है। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनी जोमैटो का शेयर 9 अप्रैल को 193.7 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर में यह तेजी मुख्य तौर पर उसके क्विक कॉमर्स सेगमेंट में मजबूती की वजह से आई है, जिससे जोमैटो का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 20 अरब डॉलर के पार पहुंच गया।

2023 के शुरू से, स्विगी ने छंटनी पर जोर दिया और अपने कई बिजनेस वर्टिकल बंद किए।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement