facebookmetapixel
Advertisement
SIP से 10 साल में जुटाएं ₹40-50 लाख, ऐसे पूरा करें अपना घर खरीदने का सपनाGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोना-चांदी की चाल तय करेंगे फेड, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेलUpcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हाल

इनमोबी ने निकाले 50 से 70 कर्मचारी

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 1:59 AM IST
lays off

सॉफ्टबैंक के निवेश वाली इनमोबी ने प्रदर्शन के आधार पर 50 से 70 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों ने कहा कि प्रभावित कर्मचारी इनमोबी और ग्लांस के हैं।
यह घटनाक्रम कंपनी की उस घोषणा के बाद देखने को मिला जिसमें कंपनी ने कहा था कि वह कैलेंडर वर्ष 2023 में कर्मचारियों के वेतन नहीं बढ़ाएगी और जरूरत पड़ने पर ही नियुक्ति करेगी। इनमोबी समूह के यहां कुल कर्मचारियों ककी संख्या 2,600 है।
ईमेल के जरिए कंपनी से कर्मियों के निष्कासन व वेतन बढ़ोतरी के बारे में पूछे जाने पर कंपनी ने कहा, इनमोबी व ग्लांस बाजार में है और वह अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए प्रतिभाओं की नियुक्ति सक्रियता से कर रही है। हम अपने कर्मियों के प्रदर्शन का आकलन सालाना आधार पर करते हैं और उसी आधार पर फैसला लेते हैं। हमारे लिए यह पहले की तरह सामान्य है और हमारी सालाना प्रक्रिया का हिस्सा है। यह साल अलग नहीं है। इस बीच, कंपनी इस साल फरवरी में अमेरिका में ग्लांस पेश करने की योजना बना रही है। पिछले साल की शुरुआत में यह सेवा जापान में शुरू की गई थी।
इनमोबी भारत की पहली यूनिकॉर्न थी और यह दर्जा कंपनी ने 2011 में हासिल की थी। उसके दूसरे कारोबार ग्लांस को साल 2020 में यूनिकॉर्न का दर्जा मिला जब उसने तकनीकी दिग्गज गूगल व मिथरिल कैपिटल से 14.5 करोड़ डॉलर जुटाए थे।
कंपनी ने पिछले साल जुलाई में सीरीज डी फंडिंग के तहत रिलायंस के स्वामित्व वाली जियो प्लेटफॉर्म से 20 करोड़ डॉलर जुटाए। स्टार्टअप में छंटनी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है क्योंकि कंपनियां लागत पर नियंत्रण चाहती हैं और रोजाना के परिचालन में दक्षता लाना चाहती हैं। हाल में स्विगी ने 380 कर्मचारी निकाले। इसी तरह ओला ने साल की शुरुआत में 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 1:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement