Skip to content
  शनिवार 1 अप्रैल 2023
Trending
April 1, 2023नए वित्त वर्ष में खास NFO पेश करने को तैयार हैं फंडApril 1, 2023देसी आईटी कंपनियों की चौथी तिमाही कमजोर रहने के आसारApril 1, 2023कोल इंडिया ने किया 70 करोड़ टन का रिकॉर्ड उत्पादनApril 1, 2023अमेरिका चिप एक्ट से भारत को नुकसान का डर, बताया WTO के प्रावधानों का उल्लंघनApril 1, 2023विदहो​ल्डिंग कर दर में वृद्धि से चिंता, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की देसी इकाइयों पर ज्यादा असर नहींApril 1, 2023राजकोषीय घाटा लक्ष्य का 82.8 फीसदी, सरकार ने रखा था 17.55 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्यApril 1, 2023CSK Vs GT : IPL 2023 का पहला मुकाबला, गिल के अर्धशतक से टाइटंस ने धोनी की सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हरायाApril 1, 2023कारोबार अलग करने की बातचीत से चढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयरMarch 31, 2023OYO ने सेबी को नया DRHP सौंपा, घटाया IPO का इश्यू साइजMarch 31, 2023चेन्नई के नागरिकों की पानी की दिक्कत से मिलेगा छुटकारा, वाबैग को मिली 4,400 करोड़ रुपये का जलशोधन ठेका
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  उत्तर प्रदेश  निर्यात बढ़ाने में छोटे, मझोले उद्योगों की मदद कर रहे हैं डाक निर्यात केंद्र
उत्तर प्रदेशउद्योगभारत

निर्यात बढ़ाने में छोटे, मझोले उद्योगों की मदद कर रहे हैं डाक निर्यात केंद्र

भाषा भाषा —March 19, 2023 11:06 AM IST
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

भारतीय डाक के डाक निर्यात केंद्र (डीएनके) निर्यात बढ़ाने में छोटे और मझोले उद्यमियों की मदद कर रहे हैं। भारतीय डाक ने अब तक यह सुविधा उत्‍तर प्रदेश के नौ शहरों – लखनऊ, वाराणसी, पीलीभीत, इलाहाबाद, नोएडा, सहारनपुर, नगीना (बिजनौर), महोबा और गाजीपुर में शुरू की है।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के वाणिज्यिक निर्यात के लिए बनायी गयी इस सेवा ने उत्‍तर प्रदेश सरकार की एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत संचालित व्यवसाय सहित छोटे उद्यमियों के कारोबार और कमाई को बढ़ावा दिया है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और वाराणसी में डीएनके को स्थानीय व्यवसायों से अनुकूल प्रतिक्रिया मिली है। प्रयागराज में तीसरी पीढ़ी के कालीन निर्माता रविंद्र कुमार के लिए यह योजना वरदान साबित हुई, जबकि वह कोरोना महामारी के दौर में बुरी तरह से प्रभावित हुए अपने कारोबार को बंद करने के कगार पर थे।

कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, “उस समय अमेरिका और यूरोप के बाजारों में निर्यात करना ही एकमात्र विकल्प था, लेकिन निजी माध्यम से निर्यात के लिए आने वाली लागत अधिक थी और प्रक्रिया बोझिल थी। डीएनके ने हमारे लिए इस समस्या का समाधान किया है।”

रविन्द्र कुमार अब स्थानीय डीएनके से वाणिज्यिक निर्यात के लिए अपने कालीन बुक करते हैं। बाकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्यात किए जाने से पहले कालीनों को दिल्ली में भारतीय डाक के विदेशी डाकघर (एफपीओ) में ले जाया जाता है।

इस प्रक्रिया के दौरान कुमार को किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है और वह पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी करते हैं। डाक अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय संचार और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सक्रिय भागीदारी के साथ यह परियोजना छोटे व्यवसायों के लिए एक सशक्त उपकरण बन गई है।

लखनऊ मुख्यालय के पोस्टमास्टर जनरल विवेक कुमार दक्ष ने बताया, “विदेशी डाकघर सीमा शुल्क विभाग से जुड़े हुए हैं, जो उत्‍पादों की कस्टम क्लीयरेंस की प्रक्रिया को सरल करते हैं। सीमा शुल्क के साथ कोई समस्या होने पर उस मामले को ऑनलाइन सुलझाया जाता है। कारोबारी उसे ऑनलाइन देखकर उसका समाधान कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “इससे पहले, निर्यातकों को पीबीई (निर्यात का पोस्टल बिल) फाइल करने के लिए सीमित एफपीओ में विदेशी डाकघरों का दौरा करना पड़ता था, जो दूरदराज में रहने वाले लोगों के लिए मुश्किल था। डिजिटल समाधान के साथ निर्यातक पीबीई ऑनलाइन फाइल कर सकते हैं, जिससे समय और लागत की बचत होती है।”

इस प्रणाली ने निजी निर्यातकों और कस्टम एजेंटों की भूमिका कम करने में भी मदद की है, जो बिचौलियों की भूमिका निभाते थे और छोटे व्यवसायों के मुनाफे का बड़ा हिस्सा खाते थे। प्रतापगढ़ के परवेज आलम लकड़ी के खिलौनों का एक छोटा व्यवसाय चलाते हैं और डीएनके के साथ निर्यात करते हैं। परवेज आलम ने बताया, “निजी निर्यातकों के बजाय डाक निर्यात केंद्र में जाने के बाद हम अपनी लागत का लगभग 30 प्रतिशत बचाते हैं। हम अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए इस धन का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं।” डीएनके का इस्तेमाल करने वाले अधिकांश ग्राहक सीमित तकनीकी ज्ञान वाले छोटे कारोबारी हैं। डाक विभाग ने कारीगरों और एमएसएमई निर्यातकों की मदद के लिए प्रशिक्षित डाक निर्यात सहायकों को भी तैनात किया है।

FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
अन्य समाचार

एक अप्रैल 2023 : अब से सोने में शुद्धता की गारंटी ‘हॉलमार्क’ के बिना नहीं बिकेगा सोना

March 31, 2023 11:48 PM IST
आज का अखबार

Fake News : भारत में भ्रामक सूचनाएं शीर्ष पर

March 31, 2023 11:46 PM IST
आज का अखबार

Covid 19 : देश में बढ़ रहा संक्रमण, एक दिन में कोरोना के 3,095 नए मरीज मिले

March 31, 2023 11:44 PM IST
आज का अखबार

बुजुर्गों-बीमारों को दूसरी बूस्टर खुराक की जरूरत: टी जैकब

March 31, 2023 11:33 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

अजय बंगा का निर्विरोध World Bank अध्यक्ष का अगला अध्यक्ष बनना तय

March 31, 2023 4:56 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

Twitter पर छाए Elon Musk, फॉलोवर्स की लिस्ट में बराक ओबामा और जस्टिन बीबर भी छूट गए पीछे

March 31, 2023 4:28 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

बीजिंग ने भारत-चीन सीमा पर उकसावे वाले कुछ कदम उठाए: White House

March 31, 2023 10:43 AM IST
अन्य समाचार

51 फीसदी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां : GOQii survey

March 30, 2023 11:44 PM IST
अन्य समाचार

दही को कहा दही, साउथ इंडिया बोला.. नहीं

March 30, 2023 11:42 PM IST
अंतरराष्ट्रीय

US visa: चीन से होकर आएगा भारतीयों के लिए अमेरिकी वीजा

March 30, 2023 9:31 PM IST

Trending Topics


  • PhonePe
  • Stocks to Watch
  • Gold Price Today
  • Indore Temple Tragedy
  • COVID-19 Update
  • Rupee vs Dollar
  • Reliance | Jio Financial

सबकी नजर


नए वित्त वर्ष में खास NFO पेश करने को तैयार हैं फंड

April 1, 2023 12:47 AM IST

देसी आईटी कंपनियों की चौथी तिमाही कमजोर रहने के आसार

April 1, 2023 12:46 AM IST

कोल इंडिया ने किया 70 करोड़ टन का रिकॉर्ड उत्पादन

April 1, 2023 12:10 AM IST

अमेरिका चिप एक्ट से भारत को नुकसान का डर, बताया WTO के प्रावधानों का उल्लंघन

April 1, 2023 12:07 AM IST

विदहो​ल्डिंग कर दर में वृद्धि से चिंता, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की देसी इकाइयों पर ज्यादा असर नहीं

April 1, 2023 12:02 AM IST

Latest News


  • नए वित्त वर्ष में खास NFO पेश करने को तैयार हैं फंड
    by अभिषेक कुमार
    April 1, 2023
  • देसी आईटी कंपनियों की चौथी तिमाही कमजोर रहने के आसार
    by शिवानी शिंदे
    April 1, 2023
  • कोल इंडिया ने किया 70 करोड़ टन का रिकॉर्ड उत्पादन
    by श्रेया जय
    April 1, 2023
  • अमेरिका चिप एक्ट से भारत को नुकसान का डर, बताया WTO के प्रावधानों का उल्लंघन
    by असित रंजन मिश्र
    April 1, 2023
  • विदहो​ल्डिंग कर दर में वृद्धि से चिंता, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की देसी इकाइयों पर ज्यादा असर नहीं
    by कृष्ण कांत
    April 1, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
58991.52 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स58992
10311.78%
निफ्टी58992
10310%
सीएनएक्स 50014558
2121.48%
रुपया-डॉलर82.26
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Sonata Software837.4011.34
Brightcom Group14.649.99
Easy Trip Plann.43.539.10
Capri Global652.458.67
HLE Glascoat503.307.51
Macrotech Devel.930.607.48
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Sonata Software836.3011.26
Capri Global661.159.91
Apar Inds.2504.909.88
Brightcom Group14.609.77
BLS Internat.165.709.55
Easy Trip Plann.43.609.27
आगे पढ़े  

# TRENDING

PhonePeStocks to WatchGold Price TodayIndore Temple TragedyCOVID-19 UpdateRupee vs DollarReliance | Jio Financial
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us