facebookmetapixel
Advertisement
NTPC पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, ग्रीन एनर्जी और न्यूक्लियर कारोबार के दम पर 445 रुपये तक जाने का अनुमानरुपये को संभालने के लिए RBI हर जरूरी कदम उठाएगा: गवर्नर संजय मल्होत्राOil Prices: भारत से ज्यादा महंगा पेट्रोल बेच रहे पड़ोसी देश, चीन- पाकिस्तान के रेट जान चौंक जाएंगेसरकार का नया मास्टरस्ट्रोक! राज्यों को मिलेगा परफॉर्मेंस बेस्ड फंड, मनरेगा होगा रिप्लेसGold, Silver Price Today: सोने में लौटी तेजी, चांदी के भाव ₹2.76 लाख के पारनिजी कंपनियां बनाएंगी बैलिस्टिक मिसाइलें, भारत की डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलावCDS अनिल चौहान का बड़ा बयान! थिएटर कमांड से बदलेगी भारत की सैन्य रणनीति, चीन-पाकिस्तान पर सख्त संदेशदिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये पार, लेकिन इन देशों में 3 रुपये लीटर से भी कम में मिल रहा तेलटाटा ग्रुप में हलचल तेज! बोर्ड बैठक से पहले नोएल टाटा-चंद्रशेखरन की अहम मुलाकात, बड़े फैसलों के संकेतAI और Biotech की वजह से भारत में बढ़ रही Pharma Jobs! अगले 3 साल में बड़ा उछाल

रणनीतिक खनिज सुरक्षा पर सरकार का बड़ा दांव, महत्त्वपूर्ण खनिजों के लिए आई पहली टेलिंग पॉलिसी

Advertisement

सरकार ने पिछले बजट में ‘टेलिंग्स के जरिए महत्त्वपूर्ण खनिज प्राप्त’ करने की नीति शुरू करने की घोषणा की थी

Last Updated- January 19, 2026 | 10:27 PM IST
rare-earth magnet
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्र सरकार ने देश की पहली टेलिंग पॉलिसी की सोमवार को घोषणा की। इसमें महत्त्वपूर्ण खनिजों को प्राथमिक और द्वितीयक स्रोतों से खनिज अन्वेषण के दिशानिर्देश तय किए गए हैं। इन खनिजों को खनन बंद हो चुकी खानों और मौजूदा खानों में टेलिंग्स के जरिए निकाला जा सकेगा। टेलिंग्स की प्रक्रिया अयस्क से मूल्यवान खनिज निकाले जाने के बाद बेकार पड़ी सामग्री से संबंधित है।

सरकार ने पिछले बजट में ‘टेलिंग्स के जरिए महत्त्वपूर्ण खनिज प्राप्त’ करने की नीति शुरू करने की घोषणा की थी। दरअसल, महत्त्वपूर्ण व रणनीतिक तत्त्वों की उपलब्धता केवल खान मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाले ठोस खनिज संसाधनों तक ही सीमित नहीं है बल्कि अन्य मंत्रालयों के निपटाए जा रहे अन्य उत्पादों से भी हो सकती है। इसलिए इस नीति की आवश्यकता पड़ी।

खान मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘महत्त्वपूर्ण व रणनीतिक खनिजों को ऐसे खनिजों के ढेर व खनिजों निकालने के बाद अवशिष्ट के स्थानों से निकाला जा सकता है। ऐसे खनिजों के ढेर व अवशिष्ट के स्थानों और मात्रा की पहचान के लिए समन्वित दृष्टिकोण की जरूरत है। इन्हें प्राप्त करने की क्षमता और आर्थिक व्यवहार्यता के आधार पर टेलिंग की प्रक्रिया का आकलन किया जा सकता है।’

Advertisement
First Published - January 19, 2026 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement