facebookmetapixel
Advertisement
वैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियांसहकारिता और बैंकिंग रिजर्व बैंक की चुनौतियांEditorial: भारत साइबर तैयारी में आगे, लेकिन खतरे भी तेजी से बढ़ रहेईटीएफ के कीमत दायरे की समीक्षा का सेबी का प्रस्तावमजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मुथूट फाइनैंस 12% टूटा, आय की टिकाऊपन पर सवाल

दिल्ली हवाई अड्डे पर Indigo का विमान ‘taxiway’ से आगे बढ़ा, रनवे 15 मिनट रहा बाधित

Advertisement

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमृतसर से दिल्ली जा रहा विमान कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे से बाहर निकलने से चूक गया।

Last Updated- February 11, 2024 | 4:26 PM IST
indigo
Representative Image

अमृतसर से इंडिगो (IndiGo) का एक विमान रविवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद निकास ‘टैक्सीवे’ को पार कर गया। इसके कारण एक रनवे 15 मिनट से कुछ अधिक समय के लिए बाधित हो गया और उड़ान संचालन प्रभावित हुआ।

एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमृतसर से दिल्ली जा रहा विमान कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद टैक्सीवे से बाहर निकलने से चूक गया। ‘टैक्सीवे’ हवाई अड्डे पर विमानों के लिए एक रास्ता होता है जो रनवे को एप्रन, हैंगर, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं से जोड़ता है।

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि निर्दिष्ट टैक्सीवे से चूकने के बाद उड़ान संख्या 6ई 2221 का संचालन करने वाला ए320 विमान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर रनवे 28/10 के अंतिम छोर पर चला गया। सूत्रों ने बताया कि विमान सुबह करीब साढ़े आठ बजे रनवे 28/10 पर उतरा लेकिन निर्धारित टैक्सीवे से बाहर नहीं निकल सका।

सूत्रों ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप रनवे 15 मिनट से कुछ अधिक समय तक अवरुद्ध रहा। उन्होंने कहा कि विमान को एक ट्रैक्टर की मदद से पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया जिसके बाद रनवे पर सामान्य संचालन शुरू हो सका।

एक सूत्र ने कहा कि विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद, एक हवाई यातायात नियंत्रक ने पायलट को ‘टैक्सीवे के6’ पर रनवे खाली करने के लिए कहा। सूत्र ने बताया हालांकि कम दृश्यता के कारण विमान टैक्सीवे पर नहीं जा सका।

इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि दृश्यता कम होने के कारण विमान टैक्सीवे से बाहर नहीं निकल पाया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “इंडिगो सभी चीजों से ऊपर परिचालन सुरक्षा को प्राथमिकता देता है और यात्रियों को हुई किसी भी असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।” आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और यहां प्रतिदिन लगभग 1,400 उड़ानों का संचालन होता है।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement