facebookmetapixel
Advertisement
15 मार्च तक गन्ना पेराई सीजन खत्म होने का अनुमान, मिलों पर किसानों का ₹4,601 करोड़ FRP बकायाGI-Tag का जादू: सेलम साबूदाना पहली बार सीधे कनाडा रवाना, निर्यात से किसानों की बढ़ेगी आमदनीAI को आधार से जोड़कर सबको मिल सकते हैं ट्यूटर, डॉक्टर, कृषि एक्सपर्ट: विनोद खोसलाक्यों अटक जाता है हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम? पॉलिसी लेते समय जान लें ये 4 जरूरी बातें8वें वेतन आयोग के नाम पर WhatsApp ठगी, फर्जी सैलरी कैलकुलेटर का लालच देकर कर्मचारियों को फंसा रहे ठगAI से बदलेगा IT सेक्टर का खेल? Tata MF को सर्विस-ड्रिवन ग्रोथ की उम्मीद, निवेशकों के लिए अहम संकेतबैंक FD से अलग, 7% से ज्यादा रिटर्न का मौका, Money Market Funds की क्यो बढ़ रही है लोकप्रियताMeta के अलेक्जेंडर वांग बोले: AI के लिए भरोसा, डाटा और कंप्यूटिंग क्षमता सबसे जरूरीउत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग को बड़ा बढ़ावा, 22 नई यूनिट्स को मंजूरी; ₹500 करोड़ का निवेशऑफिस स्पेस की मांग, FTA से तेज होगी रफ्तार; 50% तक पहुंच सकता है GCC का योगदान: रिपोर्ट

DGCA से इंडिगो को बड़ी राहत! टर्किश एयरलाइंस से लिए गए दो बोइंग 777 विमानों की लीज तीन महीने बढ़ी

Advertisement

DGCA का ये फैसला इंडिगो के लिए राहत की बात है, क्योंकि इससे उसकी उड़ानें बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी।

Last Updated- May 30, 2025 | 8:17 PM IST
Indigo
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की विमानन नियामक संस्था DGCA ने शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस को टर्किश एयरलाइंस से लिए गए दो बोइंग 777 विमानों के डैंप लीज को तीन महीने और बढ़ाने की मंजूरी दे दी। अब ये लीज 31 अगस्त तक चलेगी। सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो ने छह महीने की अवधि बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन DGCA ने सिर्फ तीन महीने की इजाजत दी।

क्यों जरूरी थी ये मंजूरी?

इंडिगो इस समय टर्किश एयरलाइंस से दो बोइंग 777-300 ER विमान डैंप लीज पर चला रही है। इनका लीज पीरियड 31 मई को खत्म होने वाला था। अगर ये लीज खत्म हो जाती, तो अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती थी। इसीलिए DGCA ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लीज की अवधि बढ़ाने का फैसला किया।

Also Read | Tata, Mahindra से लेकर KIA तक, हाइब्रिड गाड़ी को लेकर नई पॉलिसी से कंपनियों में हड़कंप; पत्र लिखकर विरोध

हालांकि, हाल ही में तुर्की द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने और भारत के आतंकी ठिकानों पर हमले की निंदा करने के बाद इंडिगो और टर्किश एयरलाइंस के रिश्तों पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा, 15 मई को एविएशन सिक्योरिटी वॉचडॉग बीसीएएस ने तुर्की की कंपनी सिलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सिक्योरिटी क्लीयरेंस राष्ट्रीय सुरक्षा के हवाले से रद्द कर दिया था। कुछ ऑनलाइन ट्रैवल पोर्टल्स और संगठनों ने भी लोगों से तुर्की की यात्रा न करने की सलाह दी है।

Advertisement
First Published - May 30, 2025 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement