facebookmetapixel
Advertisement
भारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानकड्रोन के साये में फरिश्ता बन काम करतीं भारत की नर्सें, साहस और दृढ़ता की मिसालईरान युद्ध का असर: खाद्य तेल महंगे होने के संकेत, आयात लागत बढ़ने से कीमतों में उछालतेल में उबाल से सहमे ग्लोबल बाजार, एशिया-यूरोप में भारी गिरावट; होर्मुज संकट से बढ़ी महंगाई की चिंता

टॉमी हिलफिगर के लिए शुरू से भारत रहा है महत्त्वपूर्ण

Advertisement

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सन् 1985 में अपने पहले कलेक्शन की डिजाइनिंग के साथ शुरू की थी, जिसे मुंबई के उपनगर सांताक्रूज की एक छोटी फैक्टरी में तैयार किया गया था।

Last Updated- April 17, 2025 | 10:48 PM IST
Aditya Birla Fashion & Retail reports net loss of Rs 187 crore in Q4
प्रतीकात्मक तस्वीर

टॉमी हिलफिगर अपने ब्रांड की 40वीं वर्षगांठ मना रहा है और कंपनी का कहना है कि शुरुआती दौर में भारत ने इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ब्रांड के चौथे दशक में प्रवेश का जश्न मनाने के लिए भारत पहुंचे हिलफिगर ने ब्रांड का इतिहास साझा किया और बताया कि मोहन मुरजानी ने उन्हें सन् 1985 में इसके लिए प्रोत्साहित किया था कि वह एक ऐसा ब्रांड बनाएं जो विश्व के प्रीमियम लाइफस्टाइल ब्रांड में से एक हो।

हिलफिगर ने कहा, ‘जब मैं पहली बार मुरजानी से मिला था तो मैं कैल्विन क्लेन के लिए काम करने जा रहा था और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या कर रहा हूं। मैंने कहा कि मैं कैल्विन क्लेन के लिए काम करने जा रहा हूं। उन्होंने मुझे ऐसा करने से मना किया और कहा कि चलो मिलकर टॉमी हिलफिगर ब्रांड शुरू करते हैं।’

ब्रांड के 40 साल पूरे होने पर मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में हिलफिगर ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सन् 1985 में अपने पहले कलेक्शन की डिजाइनिंग के साथ शुरू की थी, जिसे मुंबई के उपनगर सांताक्रूज की एक छोटी फैक्टरी में तैयार किया गया था। 70 वर्ष से अधिक के हिलफिगर ने कहा कि अपना पहला कलेक्शन डिजाइन करते समय कुछ ऐसा बनाने पर ध्यान दिया जिसे वह खुद पहनना चाहेंगे।

टॉमी हिलफिगर ने अपने शुरुआती सालों में भारत में ही अपने पैर जमाए लेकिन आधिकारिक तौर पर वह गुजरात की टेक्सटाइल फर्म अरविंद फैशन के साथ साझेदारी के जरिये साल 2000 के दशक की शुरुआत में बाजार में उतरा।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement