facebookmetapixel
Budget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान

भारत बड़े अवसरों वाला ‘निष्पक्ष बाजार’: NetApp

अमेरिका के सैन जोस में स्थित कंपनी मध्यम अवधि में जापान को पीछे करके भारत को एशिया का सबसे बड़ा बाजार बनाना चाहती है।

Last Updated- November 23, 2023 | 3:28 PM IST
NetApp
Representative Image

वैश्विक सॉफ्टवेयर कंपनी नेटऐप का मानना है कि घरेलू विक्रेताओं की कमी भारतीय बाजार को खुला बनाती है, जहां कोई भी ‘निष्पक्ष आधार’ पर प्रतिस्पर्धा कर सकता है।

अमेरिका के सैन जोस में स्थित कंपनी मध्यम अवधि में जापान को पीछे करके भारत को एशिया का सबसे बड़ा बाजार बनाना चाहती है।

केरल में जन्मे नेटऐप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जॉर्ज कुरियन ने कहा कि एशिया दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। कंपनी के राजस्व में इस महाद्वीप की हिस्सेदारी मौजूदा 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य तय किया गया है।

कुरियन ने यहां कंपनी के वार्षिक कार्यक्रम ‘इनसाइट’ के मौके पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारतीय बाजार का आकार और दायरा मजबूत है। यह दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है… और यहां कोई प्रमुख घरेलू विक्रेता नहीं है। इसलिए भारतीय बाजार निष्पक्ष आधार पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए सभी के लिए खुला है। इसलिए हमारा मानना है कि यह एक अच्छा अवसर है।’’

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत में अपने प्रौद्योगिकी केंद्र स्थापित कर रही हैं और कई अमेरिकी कंपनियां वहां स्थित अपनी इकाइयों से फैसले कर रही हैं। कुरियन ने कहा कि दुनियाभर की कंपनियों को भारत की ओर जो बात सबसे अधिक खींचती है, वह है वहां का प्रतिभा आधार। अकेले नेटऐप स्थानीय स्तर पर 3,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है। भाषा

First Published - November 23, 2023 | 3:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट