facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

2028 तक हर साल एक नया प्रोडक्ट पेश करेगी होंडा, जानें क्या है कंपनी का प्लान

Last Updated- March 21, 2023 | 6:53 PM IST
Honda

जापान की कार कंपनी होंडा की भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए अगले तीन से पांच साल यानी 2028 तक हर वर्ष एक नया उत्पाद पेश करने की योजना है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वर्तमान में होंडा कार्स इंडिया के पास देश में दो मॉडल- कॉम्पैक्ट सेडान और सेडान है। इसकी देश में 2.5 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है।

होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग और सेल्स) कुणाल बहल ने कहा, ‘‘हम अगले तीन से पांच साल हर वर्ष एक नया उत्पाद उतारेंगे। इनमें या तो नया मॉडल या फिर संस्करण भी हो सकता है।”

बहल ने यह भी कहा कि देश में तेजी से बढ़ते क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए अगले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही यानी अप्रैल-सितंबर में एक एसयूवी को फिर से पेश करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि भारत में चालू वित्त वर्ष में होंडा की बिक्री आठ फीसदी की वृद्धि के साथ 92,000 इकाई रहने का अनुमान है।

First Published - March 21, 2023 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट