facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Honda ने EV Bike के निर्माण के लिए एक्सीलेटर पर रखा कदम, कर्नाटक के नरसापुर कारखाने में लगाई अलग यूनिट

Last Updated- March 29, 2023 | 8:29 PM IST
Honda steps on the accelerator to manufacture EV bikes, sets up separate unit at Narsapur factory in Karnataka

वाहन कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने बुधवार को कर्नाटक में अपने नरसापुरा कारखाने में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों (electric two-wheeler vehicle) के उत्पादन के लिए एक अलग इकाई की स्थापना की घोषणा की।

कंपनी को अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में ही अपने पहले दो मॉडल के बाजार में आने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक सालाना 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की उत्पादन क्षमता हासिल करने का है।

HMSI के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अत्सुशी ओगाता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘भारत में इलेक्ट्रिक परिवहन बढ़ रहा है। हमारा मकसद देश का सबसे बेहतर EV ढांचा तैयार करने का है। अपने EV कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम नरसापुरा में एक प्रतिबद्ध कारखाना खोल रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल और स्थानीयकरण पर जोर से बैटरी और पीसीयू समेत अन्य महत्वपूर्ण कलपुर्जों का उत्पादन आंतरिक रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य 2030 तक नरसापुरा में सालाना 10 लाख EV उत्पादन तक पहुंचने का है।’

First Published - March 29, 2023 | 8:29 PM IST

संबंधित पोस्ट