facebookmetapixel
Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?

Hitachi Energy India Q1 Results: कंपनी का मुनाफा 79.85 प्रतिशत बढ़कर 2.41 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Hitachi की कुल आय भी एक साल पहले की समान तिमाही के 991.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,043 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- July 25, 2023 | 7:43 PM IST
Hitachi Energy India Q1 Results: Company's profit increased by 79.85 percent to Rs 2.41 crore

हिताची एनर्जी इंडिया लिमिटेड (HEIL) का चालू वित्त वर्ष (2023-24) की अप्रैल-जून तिमाही का शुद्ध मुनाफा 79.85 प्रतिशत बढ़कर 2.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों का भेजी सूचना में कहा है कि आमदनी बढ़ने से उसके मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 की इसी अवधि में कंपनी ने 1.34 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी की कुल आय भी एक साल पहले की समान तिमाही के 991.32 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,043 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी का खर्च बढ़कर 1,039.62 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 989.21 करोड़ रुपये था।

एक अलग बयान में कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एन वेणु ने कहा, ‘हम विकास की गति को बनाए रखने के लिए अपनी परिचालन जटिलता और दक्षता को संतुलित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि, चिप् और इलेक्ट्रॉनिक्स में लगातार देरी के कारण तिमाही में राजस्व घटा है।’

Also read: L&T Q1 Results: नेट प्रॉफिट 46 फीसदी बढ़कर 2,493 करोड़ रुपये पर पहुंचा

30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी के ऑर्डर सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 1,147.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। स्विट्जरलैंड मुख्यालय वाली हिताची एनर्जी अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है।

First Published - July 25, 2023 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट