facebookmetapixel
AMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछलासर्विसेज पीएमआई जनवरी में बढ़कर 58.5 पर पहुंचा, डिमांड और भर्ती बढ़ने से मिली मजबूतीGold silver price today: सोना चांदी अब तेजी पर सवार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड फिर $5,000 के पार

Hindenburg effect: Adani Group के शेयरों में भारी गिरावट; अदाणी ट्रांसमिशन तीन दिन में 41 प्रतिशत टूटा

Last Updated- January 30, 2023 | 2:39 PM IST
Adani Power
Shutter Stock

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। समूह की कंपनियों के शेयर पिछले मंगलवार के बाद से लगातार टूट रहे हैं।

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अदाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। यह रिपोर्ट आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयर नीचे आ रहे हैं। पिछले मंगलवार को कारोबार बंद होने के बाद से बीएसई पर अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर 41.66 प्रतिशत टूटा है।

अदाणी टोटल गैस में 39.57 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में 37.55 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स में 23.75 प्रतिशत की गिरावट आई है। समूह की कंपनियों के शेयरों के मंगलवार के बंद भाव की तुलना सोमवार को दिन में कारोबार से की गई है। अंबुजा सीमेंट्स के शेयर में 22.77 प्रतिशत, एसीसी में 20.32 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज में 19.51 प्रतिशत, अडाणी विल्मर में 14.25 प्रतिशत, अदाणी पावर में 14.24 प्रतिशत और एनडीटीवी में 14.22 प्रतिशत की गिरावट आई है।

गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहे थे। अदाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों के जवाब में रविवार को 413 पृष्ठ की प्रतिक्रिया जारी की थी। इसके बाद सोमवार को हिंडनबर्ग ने अपने आरोपों पर कायम रहते हुए कहा कि अडाणी समूह धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से ढंक नहीं सकता। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर शुक्रवार को 20 प्रतिशत तक टूटे थे। समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 4.17 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई थी। अदाणी समूह की कंपनियों को कर्ज और निवेश की वजह से बैंक शेयर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में भी गिरावट आई है। तीन दिन में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 13 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक का 10.77 प्रतिशत और एलआईसी का 8.90 प्रतिशत टूटा है।

First Published - January 30, 2023 | 2:09 PM IST

संबंधित पोस्ट