facebookmetapixel
Gold silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में लौटी तेजी, सोना फिर ₹1.48 लाख पारHyundai का शुद्ध मुनाफा 6.3 प्रतिशत बढ़ाअमेरिका में जेनेरिक कारोबार पटरी पर लाने की कोशिश में सन फार्माविदेश में भी चलेगा UPI? बड़ा कदम संभवबजट 2026 में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग पर बड़ा दांव, ईसीएमएस अलॉटमेंट में इजाफाकॉमर्स सेक्रेटरी का बड़ा बयान, अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में जटिल मुद्दे हुए हलदलाई लामा को ग्रैमी पुरस्कार मिला, चीन ने की आलोचनाStocks to Watch today: RIL से लेकर Paytm और Tata Power तक, ट्रेड डील के बाद मंगलवार को इन स्टॉक्स पर रखे नजरIndia US Trade Deal: बाजार की दिशा बदली, जानिए क्यों एक्सपर्ट्स इस डील को ‘गेम चेंजर’ बता रहे हैंStock Market Update: ट्रेड डील से झूम उठा बाजार, निवेशकों को ₹12 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 2300 अंक उछला, Nifty 25700 के पार

Happiest Minds ने बनाया 6 नए उद्योग क्षेत्रों का ढांचा, 1 अरब डॉलर के रेवेन्यू तक पहुंचने का लक्ष्य

Happiest Minds ने साल 2023 में 17.8 करोड़ डॉलर का राजस्व जुटाया है, जो पिछले साल की तुलना में 30.7 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- February 27, 2024 | 11:35 PM IST
आईटी कंपनी का मुनाफा 24.83 प्रतिशत बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान किया, Happiest Minds Tech Q4 results: IT company's profit increased by 24.83 percent, declared dividend

आईटी क्षेत्र की कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजिज ने साल 2031 तक एक अरब डॉलर के राजस्व तक पहुंचने की अपनी रणनीति के तहत छह नए उद्योग समूहों (आईजी) को शामिल करते हुए नया संगठनात्मक ढांचा तैयार किया है। कंपनी ने साल 2023 में 17.8 करोड़ डॉलर का राजस्व जुटाया है, जो पिछले साल की तुलना में 30.7 प्रतिशत अधिक है।

ये छह उद्योग समूह हैं – औद्योगिक, विनिर्माण और ऊर्जा एवं बिजली; स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान; खुदरा, सीपीजी और लॉजि​स्टिक; बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई); हाई-टेक और मीडिया एवं मनोरंजन तथा एडटेक।

हैपिएस्ट माइंड्स के कार्यकारी चेयरमैन अशोक सूता ने कहा कि इस नई संरचना में संभावनाएं बहुत अधिक है और यह नए विकास इंजनों का आधार बनेगी, जो हमें वैश्विक बाजारों में बेहतर प्रतिस्पर्धा करने और साल 2031 तक एक अरब डॉलर के राजस्व तक पहुंचने के हमारे दृष्टिकोण को साकार करने में सक्षम बनाएगी।’

प्रत्येक नए उद्योग समूह का नेतृत्व एक प्रमुख द्वारा किया जाएगा, जिसकी अपनी रणनीति, कारोबार योजना, विपणन, बिक्री, डोमेन क्षमता, संपूर्ण ग्राहक तथा लोगों का अनुभव होगा। कंपनी ने कहा कि प्रत्येक उद्योग समूह क्षेत्र में गहन डोमेन विशेषज्ञता, मौजूदा अकाउंट विकास के लिए विशेषज्ञ कारोबार विकास प्रबंधक और आंतरिक परामर्श क्षमताओं वाली समर्पित टीमें होंगी।

First Published - February 27, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट