facebookmetapixel
Advertisement
बदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेजकीमत बनी सबसे बड़ा फैक्टर: भारतीय ग्राहक 15 लाख के भीतर कार पसंद कर रहे, हाइब्रिड की मांग बढ़ीBEE सख्त नियमों पर कर रहा विचार, 6 प्रमुख कार कंपनियों ने कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य हासिल किएEditorial: एग्रीस्टैक बनेगा ‘अगला UPI’? किसानों के लिए डिजिटल क्रांतिएक बार फिर निजी बैंकों पर भारी सरकारी बैंक, तिमाही मुनाफा रिकॉर्ड ऊंचाई पर

2 अरब डॉलर से ज्यादा की कंपनी, करीब 11 स्टार्टअप; upGrad के ऑफिस में दी GST अधिकारियों ने दस्तक

Advertisement

एडटेक यूनिकॉर्न upGrad ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा कि GST अधिकारियों की तरफ से दी गई दस्तक महज एक रुटीन सर्वे था

Last Updated- July 20, 2023 | 10:36 AM IST
Tax officials visit offices of edtech startup upGrad for routine survey

देश-विदेश की यूनिवर्सिटीज से ऑनलाइन MBA और पीएचडी कराने वाली एडटेक कंपनी अपग्रैड (upGrad) की मुंबई ऑफिस में अचानक से GST अधिकारी पहुंच गए और जांच करने लगे। रोनी स्क्रूवाला की यह कंपनी भारत की दूसरी ऐसी कंपनी है जहां जांच एजेंसियों ने दस्तक दी हो। इसके पहले बैजूस (Byju’s) की तीन ऑफिसों में केंद्रीय जांच एजेंसी ED कार्रवाई करने पहुंची थी। GST अधिकारियों की टीम जब upGrad की ऑफिस में पहुंची तो सभी जगह हलचल मच गई और इसके बाद कंपनी को मामले की जानकारी पब्लिक करनी पड़ी।

एडटेक यूनिकॉर्न upGrad ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा कि GST अधिकारियों की तरफ से दी गई दस्तक महज एक रुटीन सर्वे था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, upGrad के लीगल हेड कोएल हेमदेव ने अपने एक बयान में कहा कि यह एक रुटीन सर्वे हैं और फर्म GST अधिकारियों की जांच में सहयोग कर रही है।

Byju’s को दो बार दो एजेंसियों से करना पड़ा था जांच का सामना

बता दें कि किसी स्टार्टअप के लिये सरकारी अधिकारियों की नजर में आने वाला यह दूसरा मामला है। इससे पहले, Byju’s को फआइनैंशियल स्टेटमेंट सबमिट करने में देरी और कॉरपोरेट गवर्नेंस के मुद्दों पर चिंताओं के कारण प्रवर्तन निदेशालय (ED) और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) की तरफ से जांच का सामना करना पड़ा था।

जानें upGrad के बारे में

2015 में स्थापित, upGrad कामकाजी पेशेवरों के लिए एक एजूकेशन प्लेटफॉर्म है। सिंगापुर के टेमासेक ग्रुप (Temasek Group ) और जेम्स मर्डोक (James Murdoch) के लूपा सिस्टम्स जैसे लोगों के सहयोग से एडूटेक फर्म ने अब तक इक्विटी फंडिंग में 40 करोड़ डॉलर से अधिक हासिल किया है। पिछले साल कंपनी की वैलुएशन 2 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी गई थी।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में अपग्रैड के राजस्व में बेहतरीन बढ़ोतरी देखने को मिली। फर्म का राजस्व समेकित आधार (consolidated basis) पर बढ़कर 682.21 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, कर्मचारी लाभ लागत (employee benefit costs) में बढ़ोतरी के कारण कंपनी को 626 करोड़ रुपये का जबरदस्त घाटा भी हुआ।

घाटे के बावजूद, , upGrad को उम्मीद है कि वह आने वाले समय में प्रॉफिटेबिलिटी हासिल कर लेगी और उसने अपनी पेशकशों का विस्तार करने और अपनी सर्विसेज को बढ़ाने के लिए 11 से अधिक स्टार्टअप का अधिग्रहण किया है।

Advertisement
First Published - July 20, 2023 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement