facebookmetapixel
Advertisement
वैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारीसाउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ तक, नए भवन में पहुंचा प्रधानमंत्री कार्यालयसियासी हलचल: मणिपुर के नए मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह के सामने अनेक चुनौतियांसहकारिता और बैंकिंग रिजर्व बैंक की चुनौतियांEditorial: भारत साइबर तैयारी में आगे, लेकिन खतरे भी तेजी से बढ़ रहेईटीएफ के कीमत दायरे की समीक्षा का सेबी का प्रस्तावमजबूत तिमाही नतीजों के बावजूद मुथूट फाइनैंस 12% टूटा, आय की टिकाऊपन पर सवाल

एसी-टीवी पर GST को 28% से घटाकर 18% करे सरकार – IECA

Advertisement

भारत ने 2024 में 1.21 करोड़ टेलीविजन का निर्यात किया, जिनमें से स्मार्ट टीवी की हिस्सेदारी 91 फीसदी थी।

Last Updated- August 27, 2025 | 10:04 PM IST
Consumer Durables
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंडियन सेलुलर ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने एयर कंडीशनर (एसी) और टेलीविजन (टीवी) पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) घटाने के लिए सरकार से मांग की है। फिलहाल, इन उत्पादों पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है और एसोसिएशन ने इसे कम कर 18 फीसदी करने का आग्रह किया है, ताकि घरेलू मांग, सामर्थ्य और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित किया जा सके।

आईसीईए के चेयरमैन पंकज महिंद्रू ने कहा, ‘एयर कंडीशनर और टेलीविजन अब लक्जरी सामान नहीं रह गए हैं। ये अब आवश्यक उपभोक्ता वस्तुएं हैं, जो आधुनिक जीवन की गुणवत्ता को दर्शाते हैं। इन्हें अहितकर वस्तुओं के साथ उच्चतम जीएसटी स्लैब में रखना असंगत और प्रतिकूल है।’

आईसीईए के मुताबिक, भारत ने 2024 में 1.21 करोड़ टेलीविजन का निर्यात किया, जिनमें से स्मार्ट टीवी की हिस्सेदारी 91 फीसदी थी। घरों में टेलीविजन का औसत आकार 43 से 50 इंच के बीच होता है। फिर भी इस पर 28 प्रतिशत कर लगता है इसलिए यह उत्पादन को हतोत्साहित करता है।

Advertisement
First Published - August 27, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement