facebookmetapixel
Advertisement
STT बढ़ा, कितना घटेगा आपके Arbitrage Funds का रिटर्न?Share Market: Sensex–Nifty में दूसरी दिन भी तेजी, India-US Trade Deal से बाजार उत्साहितBajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारे

कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में उतरेंगी सरकारी कंपनियां

Advertisement

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की योजना गुरुवार को 10 माह की परिपक्वता अवधि वाले बॉन्ड से 600 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है।

Last Updated- September 23, 2025 | 8:45 AM IST
Bonds

कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट में गतिविधियां जोर पकड़ने के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की कई कंपनियों (PSU) के कॉरपोरेट मार्केट में निवेश करने की उम्मीद है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले पीएसयू यह कदम उठाएंगी।

सरकारी कंपनी पॉवर फाइनैंस कॉरपोरेशन (PFC) की योजना मंगलवार को 2 वर्ष 20 दिन की परिपक्वता की अवधि वाले बॉन्ड से 3,500 करोड़ रुपये तक जुटाने की उम्मीद है। इसके अलावा नैशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर ऐंड रूरल डेवलपमेंट की 3 वर्ष 3 माह व 25 दिन की परिपक्वता अवधि वाले बॉन्ड से इस सप्ताह 7000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है।

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की योजना गुरुवार को 10 माह की परिपक्वता अवधि वाले बॉन्ड से 600 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। इस तिमाही वैश्विक अनिश्चितता और कमजोर निवेश रुझानों के कारण पीएसयू सहित कई बॉन्ड जारी करने वालों ने दूरी बनाए रखी। हालांकि कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट दो माह की सुस्त गतिविधि के बाद सुधार के संकेत प्रदर्शित कर रही है। प्रमुख उधार लेने वाले जुलाई और अगस्त में सुस्त रहने के बाद वापसी कर रहे हैं। यह प्राथमिक मार्केट के जारी करने में मजबूती का संकेत है।

भारत की कंपनियों ने इस वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में ऋण के जरिए 4.07 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। हालांकि सरकारी और राज्य बॉन्ड की भारी आपूर्ति रही लेकिन दीर्घावधि, उच्च गुणवत्ता वाले पीएसयू व एएए रेटिड कॉरपोरेट बॉन्ड की कमी रही है। इसने संस्थाओं जैसे बीमा कंपनियों व पेंशन कोषों की जबरदस्त मांग का सृजन किया है जिन्हें ऐसे बॉन्ड की दीर्घावधि उत्तरदायित्वों के लिए जरूरत होती है।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement