facebookmetapixel
Advertisement
Bank Holidays: जून में बैंक जाने से पहले पढ़ लें यह खबर, 11 दिन तक बंद रहेंगी शाखाएं; जानिए छुट्टियों की लिस्टसरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8th Pay Commission ने बढ़ाई मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन4 दिन में 14,000 करोड़ निकाले, विदेशी निवेशकों को क्या दिख रहा है?Vedanta Group पर ED की बड़ी कार्रवाई, FEMA जांच में कई ठिकानों पर तलाशीकार खरीदने वालों की लगी लाइन! मोतीलाल ओसवाल की पसंद बने ये 3 ऑटो शेयर, क्या आपके पास हैं?अप्रैल में दौड़ी फैक्ट्रियां! IIP ग्रोथ में जोरदार उछाल, लेकिन आगे बड़ा खतरा बरकरारJSW का बड़ा दांव! 30 GWh Li-ion सेल प्लांट पर $1.3 अरब का निवेश, EV मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तारचीन की सेना तक पहुंच सकती हैं Nvidia की सबसे ताकतवर AI चिप्स? रिपोर्ट ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशनGold-Silver Price Today: सोना 1.59 लाख के पार, चांदी के फिसले दाम; चेक करें आज के ताजा रेटICICI Bank से Bharti Airtel तक, एक्सिस सिक्योरिटीज ने चुने कमाई वाले 15 शेयर

Google ने किया Layoff का ऐलान, क्या AI है इस छंटनी का कारण?

Advertisement

छंटनी का असर गूगल की दुनिया भर की टीमों पर पड़ेगा। एशिया-प्रशांत, यूरोप और मिडिल ईस्ट के देशों के एंप्लॉयीज पर भी इसकी आंच आएगी।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:24 AM IST
प्ले स्टोर पर भारतीय ऐप को रिस्टोर करने पर Google सहमत, बैठक के बाद निकला समाधान , Google agrees to restore Indian apps on Play Store: IT Minister Vaishnaw

Google Layoff: बीते कुछ समय से आईटी सेक्टर में छंटनी की दबाव देखने को मिल रहा है। अब इसी क्रम में आईटी सेक्टर की बड़ी ग्लोबल कंपनी गूगल ने भी छंटनी का ऐलान कर दिया है। गूगल का कहना है कि रीस्ट्रक्चरिंग करने के लिए कंपनी ने छंटनी करने का फैसला किया है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने एंप्लॉयीज को कंपनी की नई योजनाओं के बारे में एक मेमो भेजा है। रिपोर्ट की मानें तो गूगल के फाइनेंस डिवीजन पर कंपनी के इस छंटनी के फैसले का असर दिखेगा। यानी कि कंपनी के फाइंनेंस विभाग में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है।

छंटनी का असर गूगल की दुनिया भर की टीमों पर पड़ेगा। एशिया-प्रशांत, यूरोप और मिडिल ईस्ट के देशों के एंप्लॉयीज पर भी इसकी आंच आएगी।

इसके अलावा गूगल की आगे की प्लानिंग के बारे में बात करें तो कंपनी बंगलुरु, डबलिन, मैक्सिको सिटी, अटलांटा और शिकागो में और सेंट्रलाइज्ड हब बनाने की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- Meta, Google के बाद YouTube भी रोकेगा AI के जरिये छेड़छाड़, क्रिएटर्स को नए टूल से देनी होगी जानकारी

AI के चलते टेक सेक्टर में हो रहे बदलाव

सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अपने कर्मचारियों को जो मेमो भेजा है उसमें लिखा गया है, ‘आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के चलते टेक सेक्टर बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। एक कंपनी के तौर पर इसका मतलब है कि उसके पास अपने अरबों यूजर्स के लिए अधिक मददगार प्रोडक्ट्स बनाने और ज्यादा तेज सॉल्यूशंस मुहैया कराने का मौका है। हालांकि इसका एक मतलब यह भी है कि कंपनी को कठोर फैसले लेने होंगे जैसे कि कैसे और कहां अधिक फोकस के साथ काम किया जाए।’

बता दें, Google के CEO सुंदर पिचाई ने पहले ही साल 2024 में छंटनी का संकेत दिया था।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement