facebookmetapixel
Advertisement
विरोध के बाद ARAI ने निर्यात पीएलआई की कागजी कार्रवाई वापस लीसीएट का बड़ा दांव: कैमसो के अधिग्रहण से ऑफ-हाईवे टायर कारोबार को विस्तार देने की तैयारीभीषण गर्मी से मदर डेयरी की बिक्री में 30% से ज्यादा उछाल, आइसक्रीम-दही की मांग बढ़ीCBSE विवाद के बाद सरकार का बड़ा फैसला, अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता पद से हटाए गएसुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता वी एस मोहना बनीं शीर्ष अदालत की दूसरी महिला जजनेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी और भाजपा के बीच दिल्ली में हुई बड़ी बैठक, राजनीति में जेनरेशन ज़ेड की भूमिका पर विशेष चर्चाडीके शिवकुमार के लिए कर्नाटक में विकास की रफ्तार बनाए रखना बड़ी चुनौती, आर्थिक मोर्चे पर टिकीं सबकी नजरेंवेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की पांच दिवसीय भारत यात्रा कल से, ऊर्जा सहयोग पर रहेगा जोरCBSE और NEET विवाद से डगमगाया कंपनियों का भरोसा, नौकरी के लिए अब देना पड़ सकता है अलग से टेस्टFY26 में केंद्र सरकार का खर्च संशोधित अनुमान से ₹59,690 करोड़ कम, राजकोषीय घाटा कम करने में मिलेगी मदद

Meta, Google के बाद YouTube भी रोकेगा AI के जरिये छेड़छाड़, क्रिएटर्स को नए टूल से देनी होगी जानकारी

Advertisement

यूट्यूब ने एक नया टूल पेश किया गया है जिसके लिए अब क्रियेटरों को users को यह बताना होगा कि उनकी सामग्री सिंथेटिक मीडिया या जेनरेटिव एआई का सहारा लेकर तैयार किया है या नहीं।

Last Updated- March 20, 2024 | 10:14 PM IST
Youtube report 2024: The magic of cricket, moye-moye and Lok Sabha elections क्रिकेट, मोये-मोये और लोक सभा चुनावों का चला जादू

वीडियो स्ट्रीमिंग दिग्गज यूट्यूब भी अब ऑनलाइन कंटेंट में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये छेड़छाड़ को रोकने के उपाय करने वाले इंटरनेट प्लेटफॉर्मों में शामिल हो गया है। इससे पहले उसकी मूल कंपनी गूगल और मेटा ने ऐसी कवायद की है।

प्लेटफॉर्म ने एक नया टूल पेश किया गया है जिसके लिए अब क्रियेटरों को उपयोगकर्ताओं (users) को यह बताना होगा कि उनकी सामग्री सिंथेटिक मीडिया या जेनरेटिव एआई का सहारा लेकर तैयार की गई है या नहीं।

यूट्यूब ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है, ‘हम क्रियेटर स्टूडियो में नया टूल पेश कर रहे हैं जिसके तहत अब क्रियेटरों के लिए दर्शकों को यह बताना जरूरी होगा कि वह जो सामग्री पोस्ट कर रहे हैं वह सिंथेटिक मीडिया अथवा एआई के सहारे बनाई गई है। इसमें वैसी सामग्री शामिल होंगी जिसे कोई भी दर्शक आसानी से असली व्यक्ति, स्थान, दृश्य अथवा घटना समझ सकता है।’

कंपनी ने कहा कि लागू होने पर वीडियो के साथ छेड़छाड़ अथवा सिंथेटिक मीडिया लिखा आएगा। हालांकि, क्रियेटरों को प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से अवास्तविक सामग्री, एनिमिटेड वीडियो, स्पेशल इफेक्ट्स वाले वीडियो पर ऐसी जानकारी देनी की जरूरत नहीं होगी।

यूट्यूब ने कहा, ‘हम मानते हैं कि क्रियेटर किसी भी सामग्री को तैयार करने के दौरान विभिन्न तरीकों से जेनरेटिव एआई का उपयोग करते हैं। यदि जेनेरेटिव एआई का उपयोग स्क्रिप्ट, सामग्री विचार अथवा कैप्शन आदि तैयार करने के लिए किया गया है तो क्रियेटरों को यह बताने की आवश्यकता नहीं होगी।’

इसके अलावा, स्वास्थ्य, समाचार, चुनाव या वित्तीय जैसे संवेदनशील विषयों वाले वीडियो के लिए यूट्यूब वीडियो पर एक प्रमुख लेबल दिखाएगा।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement