facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव, एशिया में तेजी; जानें भारतीय बाजार पर क्या होगा असरStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादत

बर्ड फ्लू का नया खतरा! अब गायों में भी फैलने लगा एच5एन1

Advertisement

नए शोध में खुलासा- वायरस में दशकों से हो रहे बदलाव, भविष्य में इंसानों तक फैलने का खतरा

Last Updated- December 17, 2025 | 8:59 AM IST
Bird Flu

एच5एन1 एवियन इन्फ्लुएंजा वायरस धीरे-धीरे मवेशियों में आम बीमारी की तरह होता जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी पोल्ट्री और पशुधन आबादी वाले भारत जैसे देशों के लिए यह गंभीर चुनौती है, जो बार-बार बर्ड फ्लू के प्रकोप का सामना करते हैं।

‘नेचर कम्युनिकेशंस’ में इस सप्ताह प्रकाशित शोध में सामने आया है कि एवियन एच5एन1 वायरस 6 दशक में किस तरह परिवर्तित हुए हैं। कुछ हालिया वेरिएंट तो ऐसे हैं, जो पुराने स्ट्रेन की तुलना में गाय की कोशिकाओं और स्तन के ऊतकों को बहुत जल्दी संक्रमित करते हैं। एमआरसी यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो सेंटर फॉर वायरस रिसर्च के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किया गया यह शोध अमेरिका में मार्च 2024 से डेयरी गायों में एच5एन1 के प्रकोप के बीच आया है।

गायों में इस वायरस के हमले की घटना ने शुरू में वायरोलॉजिस्ट को हैरान कर दिया था, क्योंकि पहले इसे मवेशियों में संक्रमण का कारण नहीं माना जाता था। लेकिन अमेरिका में गायों में वायरस फैलने और स्तनधारियों में इसके अनुकूलन को देखते हुए विशेषज्ञों के समख नई चुनौती और चिंता उभर कर आई है।

छह दशक से अधिक समय तक वायरस के बारे में बड़े पैमाने पर विश्लेशण कर शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि पशुधन की कोशिकाओं को संक्रमित करने की एच5एन1 की क्षमता अचानक एकल म्यूटेशन से नहीं, बल्कि यह धीरे-धीरे कई आनुवंशिक बदलावों के साथ आई है।

एच5एन1 की स्तनधारियों में फैलने की क्षमता के कारण इस बात की चिंता बढ़ रही है कि कहीं यह और भी जानवरों को अपनी चपेट में लेना शुरू न कर दे। इस वायरस के धीरे-धीरे स्तनधारियों में व्यापक रूप से फैलने को देखते हुए वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके नए ऐसे स्ट्रेन भी उभर सकते हैं, जो आगे चलकर मनुष्यों को संक्रमित कर सकते हैं। इससे भविष्य में महामारी का खतरा बढ़ जाता है।

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 8:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement