facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

Godrej Properties: बेहतर मुनाफे से गोदरेज प्रॉपर्टीज 11% चढ़ा

Advertisement

पिछले साल इस दौरान कंपनी का लाभ 412 करोड़ रुपये रहा था।

Last Updated- May 06, 2024 | 10:14 PM IST
Godrej Properties

रियल एस्टेट फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर सोमवार को बीएसई पर कारोबारी सत्र के दौरान 52 हफ्ते के उच्चस्तर 2,845 रुपये को छू गया। मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के बाद शेयर में यह तेजी देखने को मिली है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मार्च 2024 की तिमाही में अपने एकीकृत शुद्ध लाभ में सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और कंपनी का मुनाफा 471 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल इस दौरान कंपनी का लाभ 412 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 13 फीसदी घटकर 1,426 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले साल इसी अवधि में 1,646 करोड़ रुपये रहा था। चौथी तिमाही में समायोजित एबिटा सालाना आधार पर 2 फीसदी घटकर 717 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले साल 729 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने लगातार तीसरी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री दर्ज की और बुकिंग की कुल वैल्यू 9,519 करोड़ रुपये रही। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 135 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है जो 81.7 लाख वर्गफुट जगह बेचने से हुआ।

कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के विश्लेषकों का मानना है कि चौथी तिमाही में शुद्ध कर्ज में कमी बेहतर नकदी जुटने से हुई जबकि जमीन की लागत लगातार बढ़ती रही। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वित्त वर्ष 25 के लिए प्रबंधन का अनुमान मजबूत बना हुआ है।

Advertisement
First Published - May 6, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement