facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Godrej Properties ने आवासीय परियोजना के लिए मुंबई में खरीदी 18.6 एकड़ भूमि

Last Updated- December 12, 2022 | 5:22 PM IST
Godrej properties

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने अनेक सुविधाओं वाली महंगी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए मुंबई के कांदिवली में 18.6 एकड़ भूमि खरीदी है।

कंपनी को उम्मीद है कि इस परियोजना से उसे 7,000 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व प्राप्त होगा। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजारों को बताया कि इस परियोजना में 37.2 लाख वर्गफुट क्षेत्र विकसित करने की संभावना है और लगभग 7,000 करोड़ रुपये का बिक्री राजस्व मिलने की उम्मीद है।

इस परियोजना में मुख्य रूप से महंगे आवासीय अपार्टमेंट और आवश्यक खुदरा क्षेत्र होंगे। यह कंपनी की सबसे बड़ी आवासीय परियोजनाओं में से एक होगी और मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में कंपनी की मौजूदगी को मजबूती करेगी।

कंपनी ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में यह उसकी आठवीं परियोजना है और इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष में जोड़ी गई कई परियोजनाओं के जरिए उसका कुल बुकिंग मूल्य लगभग 16,500 करोड़ रुपये है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहित मल्होत्रा ने कहा, ‘‘इस परियोजना से अगले कुछ वर्षों में मुंबई के बाजार में हमारी हिस्सेदारी उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह महत्वपूर्ण रियल एस्टेट बाजारों में अपनी पैठ बढ़ाने की हमारी रणनीति के अनुरूप है।’’

First Published - December 12, 2022 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट