facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

GMR को ADIA से मिले 6,300 करोड़ रुपये

Advertisement

6,300 करोड़ रुपये से समूह को प्रवर्तक स्तर पर पूरा कर्ज और ब्याज निपटाने में मदद मिलेगी।

Last Updated- October 23, 2024 | 10:17 PM IST
GMR Airport share

हैदराबाद के जीएमआर समूह ने बुधवार को कहा कि स्ट्रक्चर्ड डेट इंस्ट्रूमेंट के रूप में 6,300 करोड़ रुपये के निवेश के लिए उसने अबु धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक के साथ करार किया है।

समूह ने कहा कि सौदा पूरा होने के बाद वह इस रकम का इस्तेमाल जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड की प्रवर्तक (विगत में जीएमआर एयरपोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) जीएमआर एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (जीईपीएल) के सभी बाहरी कर्ज के निपटान में करेगी। उसके बदले यह नया कर्ज होगा। एक सूत्र ने कहा कि 6,300 करोड़ रुपये से समूह को प्रवर्तक स्तर पर पूरा कर्ज और ब्याज निपटाने में मदद मिलेगी।

जीएमआर समूह के कॉरपोरेट चेयरमैन किरण गांधी ने कहा कि हाल के वर्षों में हमने कामयाबी के साथ कॉरपोरेट कर्ज की मात्रा में खासी कमी की है। एडीआईए से मिले निवेश से जीईपीएल के सभी बाहरी कर्ज को चुका दिया जाएगा जिससे जीएएल की लगातार वृद्धि को सहारा देने की हमारी क्षमता मजबूत होगी।

सौदा पूरा होने पर जीएमआर प्रवर्तक समूह की जीएएल के गिरवी शेयर की हिस्सेदारी खासी कम हो जाएगी। जीईपीएल का मानना है कि वह इस कवायद के तहत विभिन्न लेनदारों को पूंजी के एक स्रोत के रूप में एकीकृत करने में सक्षम होगी।

एडीआईए में कार्यकारी निदेशक (बुनियादी ढांचा विभाग) खादिम अलरेमीथी ने कहा कि भारत के विमानन क्षेत्र में मजबूत वृद्धि की संभावना है जिसे भारतीय अर्थव्यवस्था की लंबी अवधि के सकारात्मक फंडमेंटल का समर्थन मिल रहा है।

साथ ही जीएमआर समूह देश के अग्रणी एयरपोर्ट परिचालकों में से एक है। यह निवेश अपनी उन इकाइयों को समर्थन देने के हमारे तरीके को बताता है जो वैश्विक श्रेणी की परिवहन परिसंपत्तियां विकसित कर रही हैं, जिसे आबादी वृद्धि और बढ़ते आर्थिक जुड़ाव से फायदा मिल रहा है।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement