facebookmetapixel
Advertisement
आसमान से बरसती आग के बीच पैरामीट्रिक बीमा की भारी मांग, मौसम के मिजाज ने बदला इंश्योरेंस मार्केटटाटा-बिरला की राह पर किर्लोस्कर समूह! रियल एस्टेट मार्केट में धाक जमाने के लिए बनाया मेगा प्लानटाटा संस को लिस्ट करने की मांग फिर तेज, इनगवर्न ने कहा: बेहतर पूंजी आवंटन के लिए लिस्टिंग जरूरीशेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच गहराया बड़ा संकट, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशनइतिहास की गूंज: साल 1973 और आज का भारत; तेल का झटका, महंगाई और मोदी सरकार के सामने बड़ी चुनौतीEditorial: RBI से सरकार को मिला ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड फंड, फिर भी नहीं कम होंगी वित्तीय मुश्किलेंBS Survey: RBI जून में नहीं बदलेगा रीपो रेट, पर चालू वित्त वर्ष में बढ़ सकती है आपके लोन की EMI‘चीन-पाकिस्तान की चुनौतियों से निपटने को तैयार है थिएटर कमान’, CDS अनिल चौहान का बड़ा बयानटैक्स की मार से सहमा बाजार! STT बढ़ने से ब्रोकर्स ने डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घटाया अपना दांवम्यूचुअल फंड में स्मॉलकैप का जलवा: उतार-चढ़ाव के बीच बेंचमार्क को पछाड़कर निवेशकों को किया मालामाल

विमान में अभद्र व्यवहार की तत्काल जानकारी दें: Air India CEO

Advertisement

कर्मचारियों को लिखे ई-मेल में विल्सन ने कहा कि इस घटना को लेकर खबरों में जो कुछ आ रहा है मामला उससे कहीं अधिक पेचीदा है। उन्होंने कहा कि कि इस घटना से एयर इंडिया को सबक लेने की जरूरत है।

Last Updated- January 06, 2023 | 10:39 PM IST
Air India

एयर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने विमानन कंपनी के सभी कर्मचारियों को उड़ान के दौरान होने वाली सभी गंभीर घटनाओं की जानकारी अधिकारियों को देने का निर्देश दिया है। विल्सन ने आज न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान पर हुई घटना को पेचीदा करार दिया।

एयर इंडिया के परिचालन निदेशक आर एस संधू ने पायलटों एवं चालक दल के सदस्यों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए। इनमें उन्हें उड़ान के दौरान अभद्र आचरण करने वाले यात्रियों पर नजर रखने और ऐसी घटनाएं तत्काल रोकने के लिए कहा गया है।

विमानन कंपनियों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा परामर्श दिए जाने के बाद एयर इंडिया की तरफ से ये दिशानिर्देश दिए गए हैं। 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान के दौरान एक महिला यात्री के साथ कथित दुर्व्यवहार की खबर आने के बाद ये दिशानिर्देश आए हैं। इस घटना के आरोपी शंकर मिश्रा फरार हैं।

मिश्रा वेल्स फार्गो कंपनी में काम करते थे और इस घटना के बाद कंपनी ने उनकी सेवा समाप्त कर दी है। वेल्स फार्गो अमेरिका का बैंक है और यह विमानन कंपनियों को वित्त मुहैया कराता है। एयर इंडिया को विमान खरीदने के लिए वित्त देने वाले ऋणदाताओं एवं पट्टेदारों (लेसर) के लिए कंपनी सुरक्षा न्यासी (सिक्योरिटी ट्रस्टी) के तौर पर काम कर चुकी है।

कर्मचारियों को लिखे ई-मेल में विल्सन ने कहा कि इस घटना को लेकर खबरों में जो कुछ आ रहा है मामला उससे कहीं अधिक पेचीदा है। उन्होंने कहा कि कि इस घटना से एयर इंडिया को सबक लेने की जरूरत है।

विल्सन ने कहा, ’अगर उड़ान के दौरान ऐसी गंभीर घटनाएं होती हैं तो इसकी सूचना तत्काल अधिकारियों को देनी चाहिए। अगर संबंधित पक्षों के बीच सुलह हो जाता है तब भी हमें घटना से जुड़ी जानकारी अवश्य देनी चाहिए।’

उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी के कर्मचारियों के मन में उड़ान के दौरान यात्रियों के मानक व्यवहार के संबंध में सभी बातें स्पष्ट होनी चाहिए और इसे लेकर किसी तरह की उलझन की स्थिति नहीं होनी चाहिए। विल्सन ने कहा कि उड़ान के दौरान जो यात्री सही आचरण नहीं करते हैं उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

संधू ने कहा, ‘ उड़ान के दौरान अभद्र आचरण करने वाले यात्रियों से निपटने में ढिलाई बिल्कुल नहीं बरती जानी चाहिए। अगर लगता है कि किसी यात्री का व्यवहार दूसरे यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है तो इसकी सूचना कैबिन सुपरवाइजर को दी जानी चाहिए और पायलट को भी अवगत कराया जाना चाहिए।’

कर्मचारियों से श्रेष्ठतम व्यवहार की अपेक्षा: वेल्स फार्गो

एयर इंडिया की उड़ान में हुई घटना पर वेल्स फार्गो ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों से एक पेशेवर और एक व्यक्ति के तौर पर श्रेष्ठ मानदंडों का पालन करने की अपेक्षा करती है। कंपनी ने कहा कि उड़ान के दौरान अभद्र आचरण करने के लिए शंकर मिश्रा को बर्खास्त कर दिया गया है। कंपनी ने कहा कि वह इस मामले की जांच में अधकारियों के साथ सहयोग कर रही है।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement