facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटी

गिरीश मातृभूतम ने छोड़ा फ्रेशवर्क्स का कार्यकारी चेयरमैन पद, अब टुगेदर फंड पर देंगे ध्यान

Advertisement

गिरीश मातृभूतम ने फ्रेशवर्क्स के कार्यकारी चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर 1 दिसंबर 2025 से टुगेदर फंड पर पूरा ध्यान देने का ऐलान किया

Last Updated- September 05, 2025 | 10:29 PM IST
Girish Mathrubootham
फ्रेशवर्क्स के संस्थापक और भारतीय सास (सॉफ्टवेयर ऐज ए सर्विस) पारि​स्थितिकी तंत्र के प्रमुख चेहरों में शुमार गिरीश मातृभूतम

फ्रेशवर्क्स के संस्थापक और भारतीय सास (सॉफ्टवेयर ऐज ए सर्विस) पारि​स्थितिकी तंत्र के प्रमुख चेहरों में शुमार गिरीश मातृभूतम ने ऐलान किया है कि वह 1 दिसंबर, 2025 से कार्यकारी चेयरमैन का पद छोड़ देंगे। यह कंपनी से उनके निकलने का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह कदम टुगेदर फंड को पूरी तरह अपना योगदान देने के लिए है। वह इस वेंचर फंड के सह-संस्थापक हैं।

मातृभूतम साल 2010 में कंपनी की स्थापना के बाद से ही इसकी कमान संभाल रहे थे। उन्होंने साल 2021 में कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की अगुआई की। उन्होंने बुधवार को पद छोड़ने की सूचना दी और इसके तुरंत बाद निदेशक मंडल ने प्रमुख स्वतंत्र निदेशक रोक्सैन ऑस्टिन को 1 दिसंबर, 2025 से निदेशक मंडल की चेयरपर्सन के रूप में नियुक्त कर दिया। अपने इस्तीफे की प्रभावी तिथि से पहले मातृभूतम निदेशक मंडल के नेतृत्व के सहज बदलाव को सुगम बनाने के लिए ऑस्टिन के साथ काम करेंगे। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘मातृभूतम का इस्तीफा कंपनी के संचालन, नीतियों या कार्यप्रणालियों से संबंधित किसी भी असहमति के कारण नहीं था। 1 दिसंबर, 2025 से निदेशक मंडल का आकार नौ सदस्यों का रह जाएगा और श्रेणी-3 के निदेशकों की कुल संख्या घटाकर दो सदस्य कर ​दी जाएगी।’ 

Also Read: भारत पर कोका-कोला की बड़ी नजर, कहा: यहां लंबे समय तक बनी रहेंगी खपत और निवेश की संभावनाएं

 

ऑस्टिन मई 2021 से निदेशक मंडल की सदस्य और प्रमुख स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा ऑस्टिन क्राउडस्ट्राइक और वेरिजोन के निदेशक मंडल में भी कार्यरत हैं, जहां वह ऑडिट समितियों की अध्यक्ष हैं। 

Advertisement
First Published - September 5, 2025 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement