facebookmetapixel
Advertisement
UTI के दौर से SIP तक, कैसे बदल गया म्युचुअल फंड?पश्चिमी मानक भारत पर न थोपें, छोटी कारों का बाजार खत्म नहीं हुआ: आर. सी. भार्गवHDFC Bank पर उठे सवालों के बीच चेयरमैन ने क्या कहा?शेयर बाजार में नया गणित! Closing Auction से क्यों बदल रहे हैं Sensex-Nifty के क्लोजिंग आंकड़े1,000 KM तक की है रेंज, अब दूसरे देश खरीदना चाहते हैं भारत का ‘काल’भारत के सर्विस सेक्टर को लगा बड़ा झटका! 4 साल में सबसे धीमी हुई रफ्तार, PMI गिरकर 53.3 पर पहुंचाजब पूरा सीमेंट सेक्टर ‘Neutral’, तब JK Cement ही क्यों बना टॉप पिक?Stock Market Today: GIFT Nifty में हल्की बढ़त, एशियाई बाजारों में कमजोरी; आज Hero MotoCorp, LIC, Britannia समेत कई कंपनियों के नतीजेगांवों की तस्वीर बदलने की तैयारी! पंचायतों की कमाई बढ़ाने के लिए सरकार को मिला बड़ा सुझावCrude Oil Prices: होर्मुज समझौते से चढ़ा कच्चे तेल का भाव, क्रूड में आई तेजी

HCL समूह के साथ साझेदारी करेगी फॉक्सकॉन

Advertisement

Foxconn ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि उसकी भारतीय इकाई 3.72 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ संयुक्त उद्यम में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी।

Last Updated- January 18, 2024 | 11:45 PM IST
Foxconn

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन भारत में सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण सुविधा के लिए टेक फर्म एचसीएल समूह के साथ साझेदारी करेगी। कंपनियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कंपनियां देश में आउटसोर्सड असेंबली ऐंड टेस्टिंग (ओएसएटी) इकाई स्थापित करेंगी। ओएसएटी संयंत्र फाउंड्री-निर्मित सिलिकॉन वेफर्स का पैकेज, असेंबल और परीक्षण करता है और उन्हें तैयार सेमीकंडक्टर चिप में तब्दील करता है।

फॉक्सकॉन ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा कि उसकी भारतीय इकाई 3.72 करोड़ डॉलर के निवेश के साथ संयुक्त उद्यम में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी। हालांकि एचसीएल ने अपनी ओर से वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया।

फॉक्सकॉन ने बयान में कहा कि इस निवेश के जरिये भागीदारों की योजना घरेलू उद्योग के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती को बढ़ावा देना है। कंपनियों ने प्रस्तावित परियोजना की जगह का खुलासा नहीं किया।

फॉक्सकॉन भारत में एक सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन संयंत्र स्थापित करने पर भी विचार कर रही है, जहां सरकार ने स्थानीय चिप निर्माण शुरू करने के लिए 10 अरब डॉलर के प्रोत्साहन की पेशकश की है।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement