facebookmetapixel
Advertisement
ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगेPM मोदी की पोस्ट ब्लॉक होने पर बढ़ा विवाद, मेटा की ग्लोबल टीम से एल्गोरिदम पर होगी सख्त पूछताछकैबिनेट के बड़े फैसले: ‘पीएम सूर्य सरोवर’ योजना मंजूर, पीएम-किसान और खेलो इंडिया को 5 साल का विस्तारसरकार ने ‘समुद्र मंथन’ योजना को दी हरी झंडी, गहरे सागर में तेल-गैस खोज के लिए ₹84,084 करोड़ मंजूरIMD के अलर्ट से बढ़ी चिंता, मॉनसून के दूसरे चरण और अगस्त महीने में सामान्य से कम होगी बारिशबजाज फिनसर्व के Q1 नतीजे मजबूत, मुनाफा बढ़कर ₹6,297 करोड़ पहुंचा, एयूएम में भी बढ़ोतरीओडिशा में 5,600 मेगावॉट क्षमता के दो परमाणु संयंत्र लगाएगा अदाणी समूह, ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

फोर्टिस दो-तीन साल में 1,300 नए बिस्तर जोड़ेगी

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:12 PM IST

देश की प्रमुख अस्पताल शृंखला फोर्टिस हेल्थकेयर अगले 2 से 3 वर्षों में देश भर में 1,300 नए बिस्तर जोडऩे की योजना बना रही है। अस्पताल शृंखला ने कहा है कि उसके अस्पतालों में बिस्तरों के मरीजों से भरने का स्तर लगभग 70 फीसदी तक पहुंच गया है।
फोर्टिस एक नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काम कर रही है जो स्वास्थ्य संबंधी सभी जरूरतों के लिए एक ही जगह समाधान उपलब्ध कराएगा। अस्पताल शृंखला अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए साझेदारों को तलाशने की योजना बना रही है।
फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी आशुतोष रघुवंशी ने चेन्नई के वाडापलानी में 250 बिस्तरों वाले मल्टीस्पेशियलिटी फोर्टिस अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए कहा कि यह अस्पताल शृंखला फिलहाल देश भर में लगभग 4,700 बिस्तरों का संचालन कर रही है और इसमें अगले दो से तीन वर्षों के दौरान 1,300 नए बिस्तरों को जोडऩे की योजना है।
नए बिस्तरों पर होने वाले पूंजीगत खर्च के बारे में जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए रघुवंशी ने कहा कि मौजूदा अस्पतालों में ही नए बिस्तर जोड़े जाएंगे और इसलिए पूंजीगत खर्च भी कम होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने आंतरिक संसाधनों से उसका वित्त पोषण करेगी।
पिछले साल कंपनी का पूंजीगत खर्च 300 करोड़ रुपये रहा था। आज उद्घाटन किए गए इस नए अस्पताल पर 250 करोड़ रुपये का खर्च भी उसी में शामिल है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 खर्च के मोर्चे पर थोड़ा कमजोर रहेगा जहां करी 150 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च होगा। रघुवंशी ने कहा कि पहली तिमाही में लॉकडाउन के कारण अस्पताल में नियमित कामकाज पर असर पड़ा।

Advertisement
First Published - October 27, 2020 | 12:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement