facebookmetapixel
भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारीStock Market: बाजार में तीन सत्रों की तेजी थमी, सेंसेक्स 504 अंक लुढ़का; RBI नीति से पहले निवेशक सतर्क

ग्रामीण क्षेत्रों में FMCG की खपत शहरी क्षेत्रों से कम

FMCG बाजार में शहरी क्षेत्रों का दबदबा

Last Updated- October 23, 2023 | 10:30 PM IST
FMCG Stocks

भारत के गांवों में रोजमर्रा के सामानों (FMCG) की खपत शहर की तुलना में कम है। सितंबर में कैंटार की FMCG पल्स रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में अब तक शहरी FMCG की वृद्धि 6.1 फीसदी है जबकि ग्रामीण इलाकों में यह महज 2.8 फीसदी ही रही।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘पिछली तिमाही में शहरी क्षेत्र में रोजमर्रा की वस्तुओं की मांग में सुधार देखा गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी तनाव बना हुआ है।’

सरकार द्वारा मुफ्त अनाज वितरण योजना समाप्त करने के बाद गेहूं का आटा की खरीदारी फिर से शुरू होने से घरेलू खपत में वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इस साल आटा ने गांवों के मुकाबले शहरी इलाकों को अधिक प्रभावित किया है।

शहरी क्षेत्र में 25 फीसदी की वृद्धि के मुकाबले, ग्रामीण इलाकों में आटा की खपत केवल 18 फीसदी बढ़ी है। नतीजतन, शहरी और ग्रामीण इलाकों में आटा के बिना वृद्धि 1.7 फीसदी रही।’

सौंदर्य प्रसाधन श्रेणियों में भी शहरी क्षेत्रों से मजबूत मांग देखी गई है। यह 4 फीसदी की वृद्धि है। गांवों से इस श्रेणी में भी मांग शहरों की तुलना में केवल आधी रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्म पेय पदार्थों की शहरों में मजबूत मांग रही जबकि गांव में ठंडे पेय पदार्थों की काफी बिक्री हुई।

कांतार की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हल्के-फुल्के खाने की चीजों में वृद्धि के मामले में ग्रामीण इलाके शहरों से काफी आगे निकल गए। गांवों में इनकी मांग 18 फीसदी रही जबकि शहरों में 11 फीसदी।

इसका मतलब हुआ कि भले ही गांव शहरी समग्र विकास में पीछे है मगर ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी वृद्धि के मजबूत क्षेत्र हैं और इनके अधिक विवेकाधीन होने का मतलब है कि ग्रामीण अगली कुछ तिमाहियों में बड़ी वृद्धि के लिए तैयार हैं।’

कंपनी की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के दौरान एचयूएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी रोहित जावा ने निवेशकों को बताया था कि भारत की प्रति व्यक्ति FMCG खपत अन्य देशों की तुलना में काफी कम है और इसके भीतर ग्रामीण क्षेत्रों की हिस्सेदारी काफी कम है।

आईटीसी ने भी अपने दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद कहा था कि सामान्य से कम मानसून और लगातार खाद्य महंगाई के कारण विशेष रूप से मूल्य खंड और ग्रामीण बाजारों में उपभोग मांग अपेक्षाकृत कम रही है। हालांकि, इसमें सुधार की गुंजाइश दिखती हैं।

First Published - October 23, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट