facebookmetapixel
दीपिंदर गोयल का खुला न्योता, पुराने Zomato कर्मचारियों से बोले वापस आ जाइएNavratna कंपनी का बड़ा ऐलान! शेयरधारकों को 2.50 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेटAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्मा

नरमी की आशंका, FMCG फर्मों की राजस्व वृद्धि कम रहेगी

ब्रोकरेज फर्मों को उम्मीद है कि मात्रा में नरमी बरकरार रहेगी और दूसरी तिमाही से ज्यादा अंतर नहीं आएगा।

Last Updated- January 05, 2024 | 10:25 PM IST
FMCG GST rate Cut

रोजमर्रा के सामान (एफएमसीजी) वाली कंपनियों में अक्टूबर-दिसंबर (वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही) में भी कमजोरी रहने की संभावना है। इसका असर कंपनियों के राजस्व पर पड़ेगा और मार्जिन भी दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही जैसा रहने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्मों को उम्मीद है कि मात्रा में नरमी बरकरार रहेगी और दूसरी तिमाही से ज्यादा अंतर नहीं आएगा।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘ मांग और मार्जिन का रुझान मोटे तौर पर दूसरी तिमाही के अनुरूप ही रहेगा।’ साल के दौरान जिंसों की कीमतों में नरमी के कारण कंपनियों ने अपने उत्पादों की कीमतों में कटौती की जिससे भी तिमाही में राजस्व वृद्धि सीमित हो गई। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अधिकतर प्रमुख कंपनियों में मात्रात्मक वृद्धि एक अंक में रहेगी और राजस्व और एबिटा भी कम बढ़ेगा।’

फिलिप कैपिटल इंडिया के उपाध्यक्ष अनुसंधान (उपभोक्ता एवं खुदरा) विशाल गुटका ने कहा कि खेती से आय प्रभावित होने के कारण ग्रामीण मांग भी कमजोर बनी हुई है और क्षेत्रीय कंपनियां बड़ी कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी छीनने की प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘ टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ज्योति लैब्स और नेस्ले इंडिया बाकी एफएमसीजी कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगी। दिसंबर तिमाही में नेस्ले इंडिया की राजस्व वृद्धि दो अंकों में बरकरार रहने की उम्मीद है।’

Also read: Aadhar की तर्ज पर सरकारी लाएगी ‘वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी’ फरवरी से लाइव होगा पोर्टल

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का भी कहना है कि एबिटा वृद्धि राजस्व वृद्धि से ज्यादा रह सकती है। त्योहारी तिमाही होने के बावजूद मांग ज्यादा नहीं बढ़ी है।

ब्रोकरेज फर्म दौलत कैपिटल के उपाध्यक्ष सचिन बोबडे ने कहा, ‘उत्तर भारत में सर्दियां देर से आने के कारण इससे जुड़ी वस्तुओं की मांग में कमी देखी गई और पूर्वी भारत में भी सर्दियां देरी से आईं और गर्मी रहने से तीसरी तिमाही में हेल्थ सप्लीमेंट्स और स्किनकेयर श्रेणी की बिक्री प्रभावित हुई।’ उन्हें घरेलू और व्यक्तिगत देखभाल की श्रेणी में मात्रात्मक वृद्धि कम एकल अंकीय रहने की उम्मीद है।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी कहा कि दिसंबर में खत्म तिमाही के दौरान ग्रामीण मांग कमजोर बनी रही। ब्रोकरेज फर्म ने कई श्रेणियों में स्थानीय कंपनियों के बढ़ने के बारे में बताया।

First Published - January 5, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट