facebookmetapixel
Advertisement
मानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?

विमानन कंपनियों की विस्तार योजना अटकी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:41 PM IST


मुंबई एयरपोर्ट प्रशासन इन गर्मियों में अतिरिक्त उड़ानों के परिचालन को अनुमति नहीं देगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने हवाई अड्डे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यह निर्णय लिया है। इस फैसले से विमानन कंपनियों के प्रसार अभियान को धक्का पहुंच सकता है। इन कंपनियों में किंगफिशर,सिंप्लीफाई डेक्कन और जेट एयरवेज शामिल हैं।


यह निर्णय विमानन मंत्रालय के अधिकारियों, नागरिक विमानन महानिदेशालय, एयरपोर्ट के अधिकारियों और सभी प्रमुख विमानन कंपनियों के नेटवर्क प्लानिंग अधिकारियों की बैठक के बाद लिया गया था। किंगफिशर एयरलाइंस के उपाध्यक्ष हितेश पटेल का कहना है कि अब हमारे पास वर्तमान उड़ान समयों में ही फेरबदल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ऐसी स्थिति में सभी विमानन कंपनियों की हालत ऐसी ही होगी। किंगफिशर के पास मुंबई से अन्य स्थानों जिसमें दिल्ली भी शामिल है, के लिए 11 अतिरिक्त उड़ानें बढ़ाने की योजना थी।


सिंप्लीफाई डेक्कन के एक अधिकारी का कहना है कि हम नहीं मानते हैं कि यह ठीक है। इस तरह की बाधाओं के बीच विमानन कंपनियां अपना परिचालन बढ़ाने के बारे में कैसे सोच सकती हैं। डेक्कन अपनी गर्मियों में उड़ानों के समय सूची के बारे में फिर से विचार कर रही है। इसके अतिरिक्त कंपनी मुंबई से प्रस्तावित पांच उड़ानों में भी कटौती कर सकती है। लेकिन इस तरह की समस्या सिर्फ मुंबई एयरपोर्ट में ही नहीं है। एक विमानन अधिकारी का कहना है कि इन गर्मियों में अधिकांश मेट्रो शहरों में ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।


स्पाइस जेट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी संयुक्त श्रीधरन ने कहा कि अन्य मेट्रो शहरों से भी उड़ानों में इसी तरह की समस्याएं आएंगी। मुंबई के अलावा दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई ने भी मीटिंग में अपनी सीमित उड़ान क्षमताओं को अभिव्यक्त किया। यद्यपि स्पाइस जेट को मुंबई को लेकर कोई समस्या नहीं थी। उसने देश के विभिन्न स्थानों के लिये अपनी 24 अतिरिक्त उड़ानों के विचार को टाल दिया है।


वैसे पिछले साल की तरह इस वर्ष भी विमानन कंपनियों को गर्मियों में नये हवाई जहाज मिलने पर अतिरिक्त उड़ानों के लिये दोबारा अनुरोध करने की अनुमति दी गई है। स्पाइस जेट के अधिकारी का कहना है कि अगले महीने पहला हवाई जहाज मिलते ही वह अतिरिक्त उड़ानों के लिये प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी। विमानन उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार जेट एयरवेज ने कई प्रस्तावित उड़ानों को निरस्त कर दिया है। अगस्त में विमानों की नयी खेप के बाद अतिरिक्त उड़ानों के लिये फिर से आग्रह करेगी।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement