facebookmetapixel
RBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलानMRF का मुनाफा 119% उछला, Q3 में ₹692 करोड़ का प्रॉफिट, शेयर में जोरदार उछाल

इटर्नल का शुद्ध लाभ 63 प्रतिशत घटा, लेकिन राजस्व 183 प्रतिशत बढ़ा

लाभ के मोर्चे पर एबिटा पिछले साल की तुलना में 32 प्रतिशत घटकर 224 करोड़ रुपये रह गया जबकि पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई

Last Updated- October 16, 2025 | 10:36 PM IST
Eternal Q3 results

इटर्नल (जिसे पहले जोमैटो के नाम से जाना जाता था) का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के दौरान पिछले साल की तुलना में 63 प्रतिशत घटकर 65 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 176 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर लाभ 160 प्रतिशत बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व ​पिछले साल के मुकाबले 183.1 प्रतिशत बढ़कर 13,590 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 4,799 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही में राजस्व 7,167 करोड़ रुपये था। लाभ के मोर्चे पर एबिटा पिछले साल की तुलना में 32 प्रतिशत घटकर 224 करोड़ रुपये रह गया जबकि पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में यह 172 करोड़ रुपये था।

फूड डिलिवरी

फूड डिलिवरी के मामले में मामूली वृद्धि का संकेत देते हुए शुद्ध ऑर्डर मूल्य (एनओवी) में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि पिछली तिमाही में यह 13 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में एनओवी पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 8,281 करोड़ रुपये की तुलना में हल्का-सा बढ़कर 9,423 करोड़ रुपये हो गया। एनओवी कटौतियों (जैसे छूट और प्रमोशनल कोड) के बाद बचे वास्तविक मूल्य को दर्शाता है।

फूड डिलिवरी का समायोजित राजस्व पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 22.3 प्रतिशत बढ़कर 2,863 करोड़ रुपये हो गया, तब यह 2,340 करोड़ रुपये था।

क्विक कॉमर्स

​ब्लिंकइट का एनओवी वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 11,679 करोड़ रुपये के स्तर पर फूड डिलिवरी से ज्यादा रहा। वास्तव में एनओवी वृद्धि सालाना आधार पर बढ़कर 137 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो पिछली 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है।

First Published - October 16, 2025 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट