facebookmetapixel
Advertisement
डिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारी

एस्सार ने हासिल किये दो नये ब्लाक

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:26 PM IST

एस्सार ऑयल ने वियतनाम के साँग हाँग बेसिन में समुद्र तट से दूर गैस के 2 ब्लॉक हासिल हुए हैं। कंपनी को यहां हाइड्रोकार्बन का बडा भंडार मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से उसने इनमें लगभग 240 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है।
दोनों ब्लॉक दरअसल एस्सार की सहायक कंपनी एस्सार एक्सप्लोरेशन ऐंड प्रोडक्शन लिमिटेड (ईईपीएल) को मिले हैं। इस कंपनी का मुख्यालय मॉरिशस में है। उसे वियतनाम के हाल के लाइसेंस राउंड में 5,925 वर्ग किलोमीटर का ब्लॉक मिला। इस राउंड में कुल 7 ब्लॉकों के लिए बोलियां लगवाई गई थीं।
ईईपीएल को मिले दोनों ब्लॉक पानी में 60 से 70 मीटर की गहराई पर स्थित हैं। इसके लिए विस्तृत भौगोलिक और भूभौतिक अध्ययन किया जा चुका है। इनमें गैस के उत्खनन का काम लगभग 5 साल तक चलने की संभावना है।
एस्सार ऑयल तेल और गैस उत्खनन की अपनी सभी गतिविधियां प्रस्तावित कंपनी ईईपीएल को सौंपने में लगी हुई है। वियतनाम में ब्लॉक मिलने के बाद कंपनी को ईईपीएल के मजबूत होने की उम्मीद है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद एस्सार ऑयल के पास कुल 8 तेल और गैस ब्लॉक होंगे। इसके अलावा कोल्ड बेड मीथेन का एक ब्लॉक भी उसके पास होगा। इनमें मैडागास्कर, नाइजीरिया, गुजरात में मेहसाणा, पश्चिम बंगाल में रानीगंज, रत्ना और असम में दो ब्लॉक शामिल हैं।
एस्सार ऑयल ने हाल ही में गुजरात के वाडीनार में एक रिफाइनरी शुरू की है। इसकी शोधन क्षमता 105 लाख टन प्रतिवर्ष होगी। इसे 2010-11 तक बढ़ाकर 340 लाख टन तक पहुंचा दिया जाएगा। कंपनी के पास देश भर में 1,500 से भी ज्यादा पेट्रोल पंप भी हैं।

c

Advertisement
First Published - March 4, 2008 | 9:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement