facebookmetapixel
RBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह₹1,100 के पार पहुंचा झींगा कारोबार से जुड़ा स्टॉक, दो दिन में 35 फीसदी उछला

Axiom Ayurveda में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी Emami

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसने आज यानी गुरुवार को एक्सियम आयुर्वेद में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए निश्चित करार किया है।

Last Updated- September 28, 2023 | 10:29 PM IST
Emami Group

कोलकाता की एफएमसीजी कंपनी इमामी ने गुरुवार को एलोफ्रूट बनाने वाली एक्सियम आयुर्वेद में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया। हालांकि, कंपनी यह हिस्सेदारी कितने रुपये में खरीदेगी इसकी जानकारी नहीं दी।

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसने आज यानी गुरुवार को एक्सियम आयुर्वेद में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए निश्चित करार किया है।

एक्सियम आयुर्वेद मुख्य रूप से एलोप्रूट जूस बेचती है। इसमें ऐलोवेरा के गूदे और फलों के मिश्रण कई फ्लेवर में मिलते हैं। कंपनी के पास पेय पदार्थ खंड और व्यक्तिगत देखभाल में भी कई उत्पाद हैं, जो इसके कारोबार में 15 से 20 फीसदी का योगदान देते हैं।

इमामी के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हर्ष वी अग्रवाल ने एक बयान में कहा, ‘एक्सियम आयुर्वेद की इक्विटी में रणनीतिक निवेश ‘एलोफ्रूट’ के साथ जूस श्रेणी में प्रवेश का प्रतीक है। स्वास्थ्य और कल्याण आज उपभोक्ताओं के लिए मुख्य शब्द है, हम इस क्षेत्र में जबरदस्त संभावनाएं देखते हैं।’

उन्होंने कहा कि यह कदम उन श्रेणियों और ब्राडों में निवेश करने की कॉरपोरेट रणनीति के तहत था जिनका न केवल मौजूदा कारोबार के साथ तालमेल है बल्कि उसमें वृद्धि की भी संभावना है। अग्रवाल ने कहा, ‘हम ब्रांड में सार्थक मूल्य जोड़ने के लिए तत्पर हैं।’

एक्सियम की हरियाणा के अंबाला में अपनी विनिर्माण इकाई है और कंपनी 160 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू के कठुआ में एक पूरी तरह से स्वचलित निर्माण इकाई बना रही है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, साल 2022-23 में एक्सियम आयुर्वेद का टर्नओवर 129 करोड़ रुपये था।

एक्सियम के संस्थापक ऋषभ गुप्ता ने कहा, ‘आजकल लोग कॉर्बोनेटेड पेय पदार्थ पीना नहीं चाह रहे हैं और एक ऐसे विकल्प की तलाश कर रहे हैं जो स्वास्थ्यवर्धक भी हो और स्वाद भी बढ़िया रहे। इस बात को ध्यान में रखते हुए कि ग्राहक स्वाद और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दे रहे हैं हमने इसका एक आदर्श मिश्रण तैयार करने की कोशिश की है, जो अन्य पेय पदार्थ बेचने वाली कंपनियों के उत्पादों से अलग है।’

गुप्ता ने कहा, ‘व्यापक उद्योग अनुभव के साथ इमामी का एक रणनीतिक भागीदार के रूप में हमारे साथ आना काफी रोमांचक है, जो एलोफ्रूट को एक अग्रणी ब्रांड बनाने के हमारे दृष्टिकोण को साझा करता है।’

First Published - September 28, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट