facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

EaseMyTrip को बेहतर नकदी मिलने के आसार

Advertisement

पिट्टी ने कहा कि यह घाटा गो एयर से मिलने वाली बकाया राशि के बट्टा खाता में डालने का नतीजा है जो कर के बाद 54 करोड़ रुपये है।

Last Updated- July 12, 2024 | 10:39 PM IST
EaseMyTrip

ट्रैवलटेक मंच ईजमाईट्रिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह संस्थापक निशांत पिट्टी का कहना है कि कंपनी इस वित्त वर्ष में अपने परिचालन से सकारात्मक शुद्ध नकदी मिलने की उम्मीद कर रही है। वर्ष 2021 में सार्वजनिक सूचीबद्धता के बाद से मार्च तिमाही में पहली बार घाटा दर्ज किए जाने के बाद से कंपनी को नकदी की उम्मीद है।

पिट्टी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारा ध्यान हमेशा से मुनाफे पर रहा है और इस वर्ष भी इस पर जोर दिया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी अगली तिमाही राजस्व और मुनाफे के लिहाज से भी सकारात्मक रहे। हमारे कुल कारोबार ने तुलनात्मक रूप से धीमी वृद्धि दर्ज की है और हमने यह पाया है कि कर के बाद मुनाफे में अच्छी वृद्धि है।’

पिट्टी ने कहा कि यह घाटा गो एयर से मिलने वाली बकाया राशि के बट्टा खाता में डालने का नतीजा है जो कर के बाद 54 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा, ‘हमने हालात का जायजा लिया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) में गो एयर से जुड़े विवाद समाधान प्रक्रिया के बीच वित्तीय स्थिति में सुधार की संभावना कम थी।’

पिछली कुछ तिमाहियों में कंपनी का सबसे बड़ा राजस्व कारक गैर-हवाई क्षेत्र और होटलों की बढ़ी बुकिंग रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी की होटल नाइट बुकिंग में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि ट्रेन और बसों सहित अन्य बुकिंग में 53 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पूरे वित्त वर्ष में होटल नाइट की बुकिंग में 49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
First Published - July 12, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement