facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Easy Trip Planners के सीईओ के इस्तीफे के बाद स्टॉक टूटा, रिकांत पिट्ठी ने संभाली कंपनी की कमान

31 दिसंबर को निशांत पिट्टी ने ब्लॉक ट्रेड में EaseMyTrip के 78.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जिसमें 4.99 करोड़ शेयर बेचे गए थे।

Last Updated- January 01, 2025 | 2:35 PM IST
EaseMyTrip

EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 1 जनवरी से कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। साथ ही इसमें बताया गया कि उनके भाई रिकांत पिट्टी को तत्काल आधार पर नया CEO नियुक्त किया गया है। रिकांत पिट्टी कंपनी के CFO पद पर थे।

निशांत पिट्टी के अचानक अपने पद से इस्तीफा देने का असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिला है। Easy Trip के शेयर बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार के दौरान लान निशा पर ट्रेड करते नजर आए और शेयर का भाव गिरकर 15 रुपए के करीब आ गया। बता दें कि कंपनी का मार्केट कैपिटल 2800 करोड़ रुपए का है।

प्रेस रिलीज में कहा गया, “EaseMyTrip.com ने रिकांत पिट्टी को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और सह-संस्थापक नियुक्त करने की घोषणा की है। अपनी नई भूमिका में रिकांत कंपनी की रणनीतिक गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा वह न्यू इनीशिएटिव को बढ़ावा देंगे और इंडस्ट्री में EaseMyTrip की स्थिति को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे।”

इससे पहले खबर आई थी कि निशांत पिट्टी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहे हैं। 31 दिसंबर को उन्होंने ब्लॉक ट्रेड में 78.32 करोड़ रुपये के Ease Trip शेयर बेचे, जिसमें 4.99 करोड़ शेयर बेचे गए थे। यह कंपनी की कुल इक्विटी का 1.41 प्रतिशत है। Ease Trip प्लानर ब्रांड EaseMyTrip की मूल कंपनी है। इस लेन-देन के बाद, कंपनी में पिट्टी का स्वामित्व घटकर 12.8 प्रतिशत रह गया, जबकि संयुक्त प्रमोटर हिस्सेदारी 50.38 प्रतिशत से घटकर 48.97 प्रतिशत हो गई। सितंबर में, पिट्टी ने 24.65 करोड़ शेयर या कंपनी की कुल शेयर पूंजी का 14 प्रतिशत बेचा था, जिसकी कीमत 920 करोड़ रुपये थी।

ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म, HR में 15 साल का अनुभव

अंबाला के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट रिकांत पिट्टी के पास ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म, HR और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करने का 15 सालों का अनुभव है। वे अगस्त 2011 में Ease Trip बोर्ड में शामिल हुए थे और Ease बिल्डर्स, भूमिका फैब्रिकेटर्स, स्प्री होटल्स, योलो बस, मनीलीडर फाइनेंस, ट्रैवललक्स EMT और EaseMyTrip सहित कई निजी स्वामित्व वाले बिजनेस के साथ भी जुड़े हुए थे।

CEO और सह-संस्थापक रिकेंट पिट्टी ने कहा, “EaseMyTrip में हमारा मिशन सिर्फ बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने से कहीं आगे जाता है। यह नए मानक स्थापित करने के बारे में है। हम ऐसे नए समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं जो वैश्विक स्तर पर यात्रियों को सशक्त बनाते हैं। मैं इस भूमिका को निभाने के लिए सम्मानित और रोमांचित दोनों महसूस कर रहा हूँ और कंपनी की यात्रा को जारी रखने के लिए उत्सुक हूँ।”

First Published - January 1, 2025 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट