facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

HUL से खरीद राेकेंगे वितरक! मार्जिन में बदलाव का विरोध

Advertisement

फेडरेशन का यह बयान एचयूएल द्वारा हाल ही में अपने वितरकों के लिए 100 शहरों में निश्चित और परिवर्तन योग्य मार्जिन में बदलाव किए जाने के बाद आया है।

Last Updated- December 29, 2023 | 10:57 PM IST
HUL Q1FY25 Results

वितरक हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के सामानों की खरीद रोकने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि वे कंपनी द्वारा लागू किए गए नए मार्जिन ढांचे से नाखुश हैं। वितरकों के महासंघ – ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन (एआईसीपीडीएफ) के एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

फेडरेशन का यह बयान एचयूएल द्वारा हाल ही में अपने वितरकों के लिए 100 शहरों में निश्चित और परिवर्तन योग्य मार्जिन में बदलाव किए जाने के बाद आया है। फेडरेशन ने बयान में कहा ‘चुनौतीपूर्ण समय और सुस्त वॉल्यूम वृद्धि के बीच वितरक मार्जिन कम करने के हिंदुस्तान यूनिलीवर के हालिया फैसले ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। एआईसीपीडीएफ इस कदम का कड़ा विरोध करता है।’

Also read: HUL: कंपनी ने वितरकों के निश्चित मार्जिन में कटौती की, परिवर्तन योग्य मार्जिन में किया इजाफा

बयान में यह भी कहा गया है कि बढ़े हुए परिवर्तन योग्य मार्जिन की पेशकश के साथ यह फैसला प्रबंधन रणनीति में बदलाव का संकेत देता है, जो पूरे वितरण नेटवर्क को खतरे में डाल सकता है। वितरकों को डर है कि उन पर उनके उचित मार्जिन से समझौता करने के लिए दबाव डाला जाएगा और ब्लैकमेल किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक एचयूएल को भेजे गए ईमेल कोई जवाब नहीं आया।

एचयूएल ने अपने वितरकों के लिए निश्चित मार्जिन 3.9 प्रतिशत से घटाकर 3.3 प्रतिशत (या 60 आधार अंक) कर दिया है और अपने वितरकों के विभिन्न समूहों में परिवर्तन योग्य मार्जिन एक प्रतिशत से लेकर 1.3 प्रतिशत (100 से 130 आधार अंक) के दायरे में बढ़ा दिया है। यह बदलाव उन सभी श्रेणियों में किया गया है, जिनमें कंपनी परिचालन करती है।

एफएमसीजी कंपनियां आम तौर पर चार से छह प्रतिशत का निश्चित मार्जिन देती हैं, जबकि परिवर्तन योग्य मार्जिन प्रदर्शन के मापदंडों पर निर्भर करता है।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement