facebookmetapixel
Budget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान

मुंबई हवाई अड्डे पर एक ही रनवे पर दो विमान पहुंचे, DGCA कर रहा जांच

DGCA के एक अधिकारी ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं और घटना में शामिल एटीसीओ को पहले ही ड्यूटी से हटा दिया गया है।”

Last Updated- June 09, 2024 | 4:10 PM IST
27 Flights Diverted, 51 Cancelled at Mumbai Airport Amid Heavy Rains Mumbai Rains: मूसलाधार बारिश की चपेट में मुंबई एयरपोर्ट, 27 फ्लाइट्स का बदला रूट, 51 रद्द

मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो विमान के उतरने के एक मिनट से भी कम समय में एयर इंडिया का एक विमान उसी हवाई पट्टी से उड़ान भरने लगा। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मामले की जांच नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) कर रहा है। उन्होंने कहा कि डीजीसीए ने शनिवार को घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को निलंबित कर दिया है, जबकि इंडिगो ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक ही रनवे पर एक विमान के उतरने और दूसरे विमान के उड़ान भरने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं और घटना में शामिल एटीसीओ को पहले ही ड्यूटी से हटा दिया गया है।”

Also read: Market Outlook: अमेरिका में ब्याज दर, घरेलू मुद्रास्फीति, ग्लोबल संकेत शेयर बाजारों को दिशा देंगे- विश्लेषक

मुंबई हवाई अड्डा एकल रनवे पर संचालित होता है, जिसमें दो क्रॉसिंग रनवे हैं। मुंबई हवाई अड्डे के एक रनवे आरडब्ल्यू27 पर प्रति घंटे लगभग 46 आगमन और प्रस्थान होते हैं। इंडिगो ने बयान में कहा, “आठ जून को इंदौर से इंडिगो की उड़ान 6ई 6053 को मुंबई हवाई अड्डे पर एटीसी द्वारा उतरने की मंजूरी दी गई। प्रभारी पायलट ने एप्रोच और लैंडिंग जारी रखी और एटीसी के निर्देशों का पालन किया।”

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक सूत्र ने कहा कि नियम के अनुसार, प्रस्थान करने वाले विमानों को हवाई पट्टी के अंत को पार करना होता है या मोड़ लेना होता है, जिसके बाद ही एटीसी आने वाले विमानों के लिए उतरने की मंजूरी जारी कर सकता है। उन्होंने कहा, “कथित रूप से इस मामले में इन नियमों का पालन नहीं किया गया।”

First Published - June 9, 2024 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट