facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

प्रमोटर्स के विवाद के बावजूद डिश टीवी के ऑपरेशन पर कोई असर नहीं: CEO

Advertisement

बोर्ड पुनर्गठन की मांग जारी, कंपनी नए राजस्व स्रोतों पर कर रही फोकस

Last Updated- April 02, 2025 | 10:34 PM IST
Dish TV

डिश टीवी के एक प्रमुख अधिकारी ने कहा कि प्रवर्तकों और शेयरधारकों के बीच चल रहे विवाद से कंपनी के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, क्योंकि शेयरधारक सामूहिक रूप से बोर्ड के पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं।

मुंबई में कंटेंट इंडिया समिट 2025 के अवसर पर डिश टीवी के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) मनोज डोभाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।’

उन्होंने कहा, ‘हमारा काम है कि हम परिचालन के लिहाज से जो कुछ भी बना सकते हैं, उसे बनाएं और हम उसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि समस्याएं तीन से चार साल से भी ज्यादा समय से हैं और अब तक इसका हम पर कोई असर नहीं पड़ा है। वास्तव में, जितना मैं जानता हूं, उससे पता चलता है कि हर दिन चीजें बेहतर हो रही हैं।’

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि विवाद का भविष्य में कंपनी पर कोई असर पड़ेगा। बीएसई के अनुसार, दिसंबर 2024 तक डिश टीवी के सार्वजनिक शेयरधारकों के पास सामूहिक रूप से 95.96 प्रतिशत शेयर हैं, जबकि प्रमोटर समूह, एस्सेल ग्रुप के पास 4.04 प्रतिशत शेयर हैं।

डिश टीवी की विस्तार योजनाओं के बारे में डोभाल ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2026 में राजस्व स्रोत पैदा करने के लिए कई पहलों पर ध्यान दे रही है।

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement