facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

गर्मियों में आसमान छू रही Rasna की मांग, प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने पर कंपनी का जोर

खंबाटा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक कंसंट्रेट विनिर्माता हर वर्ष तकरीब चार से पांच अरब गिलास पेय का उत्पादन करती है।

Last Updated- April 20, 2023 | 7:51 PM IST
Rasna
Rasna | Twitter

अपने बेवरेज कंसंट्रेट के लिए प्रसिद्ध रसना (Rasna) को गर्मी के इस सीजन में वर्ष 2018-2019 के मुकाबले वॉल्यूम में दो अंकों का इजाफा होने की उम्मीद है और इसलिए कंपनी के कारखाने पूरी क्षमता से चल रहे हैं। बेवरेज क्षेत्र की इस दिग्गज को रमजान (Ramadan) की मांग का भी फायदा मिल रहा है।

रसना के चेयरमैन पिरोज खंबाटा (Piruz Khambatta) ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘हमारे सभी कारखाने पूरी क्षमता पर चल रहे हैं और मैं इस परेशानी से जूझ रहा हूं कि स्टॉक रखने वाली 3-4 इकाइयों का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। ज्यादा मांग की वजह से ऐसा है।’ खंबाटा ने यह भी कहा कि कंपनी को वॉल्यूम के मुकाबले ज्यादा वैल्यू ग्रोथ दिख रही है।

वर्ष 2021 में कोविड (Covid) की वजह से लॉकडाउन (Lockdown) के कारण बिक्री पर असर पड़ा था, इसलिए कम आधार की वजह से रसना को वर्ष 2022 की गर्मियों के सीजन में मजबूत मांग नजर आई थी। वर्ष 2022 की तुलना में मांग वृद्धि कम है।

उन्होंने कहा कि छोटे शहरों से मांग अधिक है और उसके उत्पादों की ग्रामीण मांग भी मजबूत है। अपने उत्पादों की अ​धिक मांग के कारण कंपनी 100 करोड़ रुपये के अन्य निवेश के साथ अपनी क्षमता में 30 से 40 फीसदी तक का और विस्तार कर रही है।

Also Read: Rasna के संस्थापक अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन

खंबाटा ने कहा कि चूंकि कोविड के वर्षों के दौरान मांग पर असर पड़ा था, इसलिए वह उन वर्षों के दौरान क्षमता विस्तार करने में सक्षम नहीं थी। खंबाटा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्ट ड्रिंक कंसंट्रेट विनिर्माता हर वर्ष तकरीब चार से पांच अरब गिलास पेय का उत्पादन करती है। इसने अपने निर्यात में और अ​धिक अफ्रीकी देशों को भी जोड़ा है।

वर्तमान में कंपनी का 30 फीसदी राजस्व 60 से अधिक देशों के निर्यात से मिल रहा है। घरेलू बाजार में रसना की 80 फीसदी मांग प्राइस पैक से मिल रही है, जो 100 रुपये से कम है। शेष मांग अ​धिक दाम वाले पैक से मिल रही है, जिनकी बिक्री आधुनिक कारोबार और ई-कॉमर्स चैनल पर की जाती है। इन चैनलों में अ​धिक दाम वाले उत्पादों की मांग ज्यादा होती है।

First Published - April 20, 2023 | 7:51 PM IST

संबंधित पोस्ट