facebookmetapixel
Tata Steel Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 7 गुना उछला, ₹2,688 करोड़ के पार पहुंचा लाभरिकवरी कॉल्स से परेशान हैं? RBI ने सुन ली आपकी शिकायतShare Market: RBI Policy के बाद शेयर बाजार उछला, जानिए किस सेक्टर ने मारी बाजीBudget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?

Daikin का FY25 में 20 लाख एसी बेचने का लक्ष्य, कंप्रेसर विनिर्माण क्षमता का करेगी विस्तार

Daikin ने भारत में आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में अपनी तीसरी विनिर्माण इकाई शुरू की है। कंपनी यहां कंप्रेसर विनिर्माण में निवेश कर रही है।

Last Updated- June 23, 2024 | 4:33 PM IST
Air conditioner
Representative Image

एयर कंडीशनर विनिर्माता कंपनी डाइकिन (Daikin) को चालू वित्त वर्ष (2024-25) में देश में अपनी एसी की बिक्री 20 लाख इकाई रहने की उम्मीद है। कंपनी की योजना भारत को विनिर्माण केंद्र बनाकर निर्यात के अधिक अवसर तलाशने की है।

डाइकिन एयरकंडिशनिंग इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) कंवलजीत जावा ने कहा कि कंपनी ने इस साल के पहले तीन महीनों में आवासीय एयर कंडीशनर (आरएसी) की सात लाख इकाइयां बेची हैं। इसमें इस साल भीषण गर्मी का भी योगदान है और कंपनी को 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की उम्मीद है।

डाइकिन ने भारत में आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में अपनी तीसरी विनिर्माण इकाई शुरू की है। कंपनी यहां कंप्रेसर विनिर्माण में निवेश कर रही है और उसने 2030 तक 50 लाख इकाइयों के विनिर्माण का लक्ष्य रख रही है।

जावा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “लक्ष्य 50 लाख इकाई का है, जिसमें 2030 तक घरेलू बाजार के लिए 40 लाख और निर्यात के लिए 10 लाख इकाइयां शामिल हैं।”

कंपनी को भारतीय बाजार में आरएसी की मात्रा में ‘मजबूत वृद्धि की उम्मीद’ है, जहां तुलनात्मक रूप से पहुंच कम यानी करीब सात प्रतिशत है। इसके अलावा, डाइकिन अपनी नई 75 एकड़ की श्री सिटी विनिर्माण इकाई की मदद से दक्षिण अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण अमेरिका जैसे बाजारों में भी निर्यात कर रही है। यह दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे बड़ा कारखाना है।

भारतीय बाजार में 2004 में उतरने वाली डाइकिन ने अबतक 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में डाइकिन इंडिया का कारोबार 10,500 करोड़ रुपये रहा था।

First Published - June 23, 2024 | 4:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट