facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

डाबर च्यवनप्राश की बदनामी वाले पतंजलि के टीवी विज्ञापन पर रोक

Advertisement

डाबर ने कहा कि पतंजलि के विज्ञापन में विशेष रूप से 40 जड़ी-बूटियों से बने डाबर के उत्पाद को ‘साधारण’ बताया गया, जो उसके ब्रांड को बदनाम करता है।

Last Updated- July 03, 2025 | 10:19 PM IST
Delhi High Court orders Baba Ramdev's Patanjali to remove claims of 'cure' for Covid-19 within 3 days दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव की पतंजलि को दिया आदेश, Covid-19 के 'इलाज' के दावों को 3 दिन के अंदर हटाएं
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पतंजलि आयुर्वेद को डाबर के च्यवनप्राश उत्पादों को बदनाम करने वाले किसी भी टेलीविजन विज्ञापन को प्रसारित करने से रोक दिया। उच्च न्यायालय का यह फैसला डाबर इंडिया की उस याचिका पर आया है जिसमें कथित मानहानिकारक विज्ञापन अभियान के खिलाफ निषेधाज्ञा की मांग की गई थी।

न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा ने डाबर इंडिया के अंतरिम आवेदनों को स्वीकार कर लिया। विस्तृत आदेश की प्रति का इंतजार है। मामले की सुनवाई अब 14 जुलाई को होगी।

डाबर ने मामले में दो अंतरिम निषेधाज्ञा अर्जियां लगाई थीं जिन पर पिछले दिसंबर में समन जारी किए गए थे। दूसरे निषेधाज्ञा आवेदन में डाबर ने आरोप लगाया कि समन जारी होने के बाद भी पतंजलि ने एक सप्ताह में उसके उत्पाद के खिलाफ हजारों  विज्ञापन चलाए।

पतंजलि आयुर्वेद ने यह भी दावा किया है कि उसके उत्पाद में 51 जड़ी-बूटियां हैं जबकि डाबर के उत्पाद में 40 जड़ी-बूटियां शामिल हैं। डाबर ने अपनी याचिका में कहा कि पतंजलि च्यवनप्राश की सामग्री की सूची से पता चलता है कि इसमें मकरध्वज पाउडर है, जो पारा/हिंगला और सल्फर का मिश्रित फॉर्मूलेशन है। डाबर ने अपनी याचिका में यह भी तर्क दिया कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण के परामर्श के अनुसार पारा जैसे कच्चे माल वाले उत्पादों के साथ एक डिस्क्लेमर होना चाहिए।

डाबर ने अपनी याचिका में कहा है कि पतंजलि ने प्रिंट या टीवी विज्ञापनों में एडवाइजरी के अनुरूप ऐसे डिस्क्लेमर जारी नहीं किए। डाबर ने अपनी याचिका में कहा कि पतंजलि अपने विज्ञापनों में उत्पाद के प्रचार में ‘मासूम बच्चे’ तक करने लगा और यह भ्रामक विज्ञापन होने के साथ-साथ जनहित के खिलाफ भी है।

डाबर ने कहा कि पतंजलि के विज्ञापन में विशेष रूप से 40 जड़ी-बूटियों से बने डाबर के उत्पाद को ‘साधारण’ बताया गया, जो उसके ब्रांड को बदनाम करता है।

इसके अलावा, डाबर ने यह भी दावा किया कि टीवी और प्रिंट विज्ञापनों में पतंजलि ने झूठे और गलत बयान दिए हैं और गंभीर तुलनाएं की हैं, जो खास आयुर्वेदिक दवा यानी डाबर च्यवनप्राश को बदनाम करती हैं।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement