facebookmetapixel
Advertisement
HAL: गिरते बाजार में भी Defence Stock ने दिखाया दम, नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने दिए 40% तक अपसाइड के टारगेटQ3 Results Today: Ola Electric से Siemens Energy तक 700 कंपनियां जारी करेंगी नतीजेCPI का बेस ईयर बदलने के बीच महंगाई शांत, अब नजर ब्याज दरों पर, जानें क्या बोले ब्रोकरेजIndia-US Trade Deal: पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा वार, बोले- किसानों का हित पूरी तरह सुरक्षितGold-Silver Price Today: वैलेंटाइन डे से पहले गोल्ड-सिल्वर के दाम आसमान पर; जानें 13 फरवरी के रेटIndia-AI Impact Summit 2026 में कारोबारियों की नजर किस पर? AI समिट से मिलेंगे बड़े संकेतStock to buy: एक्सपर्ट की नई खरीदारी लिस्ट! ये 3 शेयर करा सकते हैं कमाई? चेक कर लें टारगेट, स्टॉप लॉसInd vs Pak, T20 WC 2026: भारत-पाक मुकाबले का बुखार, कोलंबो की उड़ानों के दाम आसमान परInfosys-Wipro ADR में गिरावट, ‘ज्यादा लोगों से ज्यादा काम’ वाला मॉडल अब खतरे में₹4,125 लगाओ, ₹10,875 तक कमाने का मौका? एक्सपर्ट की ये ऑप्शन रणनीति समझिए

CVC कैपिटल ने 6.8 अरब डॉलर जुटाए, घरेलू कंपनियों में करेगी निवेश

Advertisement

CVC ने वर्ष 2020 में 4.5 अरब डॉलर जुटाए थे। वित्तपोषण के नए दौर में नए एवं पुराने बड़े निवेशकों की ओर से मजबूत मांग देखी गई।

Last Updated- February 21, 2024 | 10:25 PM IST
Capital

निजी इक्विटी एवं निवेश सलाहकार फर्म सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स ने बुधवार को कहा कि उसने फंडिंग के नए दौर में 6.8 अरब डॉलर (लगभग 56,366 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

लक्जमबर्ग स्थित सलाहकार फर्म ने बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि वह जुटाई गई नई राशि में से कुछ को अधिक घरेलू कंपनियों में निवेश करने की योजना बना रही है।

उसने चार घरेलू कंपनियों- इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस, हेल्थकेयर ग्लोबल, सज्जन इंडिया और यूनाइटेड लेक्स में एक अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

निजी बाजारों, निजी इक्विटी, शेयर बाजार, क्रेडिट और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित सीवीसी कैपिटल ने कहा कि यह कोष उसके पिछले कोष की तुलना में 50 प्रतिशत बड़ा है।

सीवीसी ने वर्ष 2020 में 4.5 अरब डॉलर जुटाए थे। वित्तपोषण के नए दौर में नए एवं पुराने बड़े निवेशकों की ओर से मजबूत मांग देखी गई। इससे यह छह अरब डॉलर के लक्ष्य और 6.5 अरब डॉलर की मूल पूंजी को पार करने में सफल रहा।

सीवीसी कैपिटल वर्ष 1999 से एशिया में सक्रिय है और उसने इस क्षेत्र में 80 से अधिक अधिग्रहण किए हैं। इसके फंड को दुनिया भर में 125 से अधिक कंपनियों में निवेश किया जाता है, जिनकी संयुक्त वार्षिक बिक्री लगभग 166 अरब यूरो है।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 10:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement