facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

Kia, Hyundai ने अपनी 90 हजार गाड़ियों को बुलाया वापस, ये है बड़ी वजह

Kia, Hyundai के अनुसार, इन गाड़ियों के आईडल स्टॉप एंड गो ऑयल पम्प एसेंबली के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर्स में दिक्कत है।

Last Updated- August 09, 2023 | 10:32 AM IST
kia and hyundai

ह्युंडै (Hyundai) और किआ (Kia) ने अमेरिका में 91 हजार गाड़ियों को वापस मंगाया है। इन कारों में आग लगने के खतरे के कारण रिकॉल किया जा रहा है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ह्युंडै की 52 हजार और किआ की 40 हजार कारें।

ये भी पढ़ें : Hyundai Exter को टक्कर देने के लिए Tata ने लॉन्च की Punch CNG, जानें कीमत

गाड़ी बाहर पार्क करने की सलाह

दोनों कंपनियों ने आग लगने के खतरे के कारण सभी कार मालिकों को गाड़ी पार्क करने की सलाह दी है, जब तक की इनकी रिपेयरिंग नहीं हो जाती।

इन मॉडल को बुलाया जा सकता है वापस

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जिन गाड़ी के मॉडलों को रिकॉल करने के आसार हैं, उनमें हुंडई 2023-2024 पैलिसेड, 2023 टक्सन, सोनाटा, एलांट्रा और कोना के साथ-साथ 2023-2024 की सेल्टोस, 2023 किआ सोल, स्पोर्टेज वाहन शामिल हैं।

इन गाड़ियों में पाई गई ये दिक्कत

दोनों कार कंपनियों के अनुसार, इन गाड़ियों के आईडल स्टॉप एंड गो ऑयल पम्प एसेंबली के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर्स में दिक्कत है। साथ ही गाड़ियों के इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स में खराबी के कारण इन कारों में ओवरहीटिंग जैसी समस्या भी आ सकती है, जिसके कारण आग लगने का खतरा ज्यादा है। साथ ही शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है जिससे इसके कंट्रोलर्स को झटका लगने के आसार हैं।

इतनी गाड़ियों में लग चुकी है आग

Kia की अब तक 6 गाड़ियां में आग की घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं, जबकि ह्युंडै के सामने 4 घटनाएं आ चुकी हैं। हालांकि, किसी के घायल होने या कोई और दुर्घटना की खबर सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें : Volvo C40 Recharge: इंतजार हुआ खत्म! इस तारीख को लॉन्च होगी वोल्वो की नई ईवी कार

First Published - August 5, 2023 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट