facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

YesMadam के CEO ने मांगी मांफी, कहा- ‘आप चाहते हैं तो थप्पड़ भी मार लीजिए’

कंपनी ने कहा कि यह पूरा कैंपेन वर्कप्लेस स्ट्रेस के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए था।

Last Updated- December 16, 2024 | 6:24 PM IST
YesMadam

YesMadam के सीईओ मयंक आर्य ने हाल ही में कंपनी की एक कैंपेन से जुड़े विवाद पर माफी मांगी है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब कंपनी के एचआर मैनेजर का एक ईमेल वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया था कि वर्कप्लेस सर्वे में तनाव की बात करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है। ब्यूटी सर्विसेज की होम डिलीवरी प्लेटफॉर्म YesMadam ने बाद में साफ किया कि किसी भी कर्मचारी को नहीं निकाला गया है। कंपनी ने कहा कि यह पूरा कैंपेन वर्कप्लेस स्ट्रेस के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए था।

“कैंपेन सही, पर तरीके में गलती हुई”

मयंक आर्य ने एक 8 मिनट के वीडियो में कहा कि इस कैंपेन को सही तरीके से प्रेजेंट नहीं किया गया। उन्होंने कहा, “लोगों ने इसे सस्ता प्रचार कहा और हमें थप्पड़ तक मारने की बात कही। अगर आप थप्पड़ मारना चाहते हैं, तो मार दीजिए। लेकिन मेरा इरादा सही था।”

सर्वे से शुरू हुआ विवाद

कंपनी ने एक इन-हाउस सर्वे किया था जिसमें कर्मचारियों से उनके तनाव के बारे में सवाल पूछे गए। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि तनाव की शिकायत करने वाले कर्मचारियों को तुरंत निकालने के ईमेल भेजे गए। इस घटना के बाद YesMadam के वर्किंग स्टाइल और वर्कप्लेस एथिक्स पर सवाल खड़े हुए। हालांकि, मयंक आर्य ने इस घटना पर खेद जताते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ वर्कप्लेस स्ट्रेस जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा करना था, लेकिन यह कैंपेन गलत तरीके से पेश हुआ।

क्या कहा गया था ईमेल में?

वायरल ईमेल में लिखा था, “हमने हाल ही में वर्कप्लेस स्ट्रेस को समझने के लिए एक सर्वे किया। इसमें कई कर्मचारियों ने अपने तनाव को लेकर चिंता जताई जिसे हम पूरी गंभीरता से लेते हैं। स्वस्थ और सहयोगी माहौल बनाए रखने के लिए हमने ज्यादा स्ट्रेस की शिकायत करने वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया। यह फैसला तुरंत प्रभावी है और प्रभावित कर्मचारियों को अलग से जानकारी दी जाएगी। आपके योगदान के लिए धन्यवाद।”

कंपनी ने दी सफाई और मांगी माफी

सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद YesMadam ने एक बयान जारी कर माफी मांगी। बयान में कहा गया, “हम हाल की सोशल मीडिया पोस्ट्स से हुई परेशानी के लिए माफी मांगते हैं, जिनमें कहा गया कि हमने स्ट्रेस वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।”

कंपनी ने साफ किया कि किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया गया है। बयान में कहा गया, “YesMadam कभी ऐसा अमानवीय कदम नहीं उठाएगी। हमारा उद्देश्य केवल वर्कप्लेस स्ट्रेस पर ध्यान खींचना था, लेकिन यह गलत तरीके से पेश हुआ।”

First Published - December 16, 2024 | 6:24 PM IST

संबंधित पोस्ट