facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिटेन के रॉयल एयर फोर्स पायलटों को प्रशिक्षण देंगे भारतीयभारत 114 राफेल जेट खरीदेगा, ₹3.60 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरीअंतरिक्ष में एआई डेटा सेंटर चलाएगी अग्निकुल, भारतीय स्टार्टअप का बड़ा कदमकर्ज वसूली एजेंटों पर आरबीआई की सख्ती, जबरदस्ती और धमकी पर रोक का प्रस्तावहिंदुस्तान यूनिलीवर को दोगुना मुनाफा, आइसक्रीम कारोबार को अलग करने से मुनाफे पर सकारात्मक असरएआई के बढ़ते प्रभाव से आईटी सेक्टर पर संकट, कई शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर परआधार वर्ष 2024 के साथ जारी नई सीपीआई, जनवरी में महंगाई 2.75% परव्यापार समझौते व दुबे की टिप्पणी पर हंगामा, नहीं चला सदनभारत लौटें माल्या, फिर बात सुनेंगे: बंबई उच्च न्यायालयविनिर्माण क्षमता बढ़ाएगा बजट, नागरिकों को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा: FM सीतारमण

केंद्र को सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए Foxconn, Vedanta के प्रस्तावों का इंतजार: MoS चंद्रशेखर

Advertisement

इस महीने की शुरुआत में फॉक्सकॉन उद्योगपति अनिल अग्रवाल की वेदांता के साथ संयुक्त उद्यम के तहत सेमीकंडक्टर बनाने का संयंत्र लगाने के प्रस्ताव से हट गई थी।

Last Updated- July 25, 2023 | 4:55 PM IST
Rajeev Chandrashekhran

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि केंद्र देश में सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने को लेकर ताइवान की फॉक्सकॉन (Foxconn) और विभिन्न कारोबार क्षेत्रों से जुड़ी वेदांता (Vedanta) के अलग-अलग प्रस्तावों का इंतजार कर रहा है।

इस महीने की शुरुआत में फॉक्सकॉन उद्योगपति अनिल अग्रवाल की वेदांता के साथ संयुक्त उद्यम के तहत सेमीकंडक्टर बनाने का संयंत्र लगाने के प्रस्ताव से हट गई थी। ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण कंपनी ने कहा कि वह भारत में अलग से सेमीकंडक्टर इकाई लगाने के लिए काम कर रही है।

सेमीकंडक्टर मामले में पूछे गए सवाल के जवाब में चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘दो निजी भागीदारों ने भारत में सेमीकंडक्टर संयंत्र लगाने के लिए संयुक्त उद्यम का प्रस्ताव दिया था। उनका अब मानना है कि वे अलग-अलग प्रस्ताव देंगे। हम उनके प्रस्तावों का इंतजार करेंगे और उसके मुताबिक आकलन करेंगे।’’

ये भी पढ़ें : Foxconn के हटने पर Vedanta चेयरमैन ने दिया बड़ा बयान, कहा- सेमीकंडक्टर बनाने के लिए कई कतार में

जानें सेमीकॉन इंडिया-2023 में चंद्रशेखर ने क्या कहा

चंद्रशेखर ने सेमीकॉन इंडिया-2023 के तहत सेमीकंडक्टर से संबंधित अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर आयोजित छह दिन की प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कहा कि देश ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में पिछले 15 महीनों में जो हासिल किया है, वह पिछले 70 साल में हासिल नहीं किया गया था।

प्रदर्शनी का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने किया। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, “जब विभिन्न देशों ने सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में बहुत प्रगति की, तो उस समय हमारा देश इस अवसर का लाभ उठाने में या तो असफल रहा है या उसे नजरअंदाज कर दिया गया। विभिन्न सरकारों ने इस क्षेत्र को अलग-अलग तरीकों से या तो नजरअंदाज किया या इसमें असफल रहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली बार है जब इस दिशा में सफल प्रयास किये गये। हम जो पिछले 70 साल में हासिल नहीं कर पाये, उसे 15 साल में हासिल किया है।’’ केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर परिवेश के निर्माण के मामले में गुजरात दूसरे राज्यों से आगे निकल रहा है। अमेरिकी चिप विनिर्माता माइक्रोन राज्य में बड़ा निवेश करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र अगले दशक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का दशक कहा है।

ये भी पढ़ें : Vedanta के सेमीकंडक्टर से हटी foxconn, 19 महीने के इंतजार के बाद लिया फैसला

उन्होंने कहा, ‘‘…न केवल गुजरात में बल्कि पूरे देश में कई साल बाद पहली बार इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पंजीकरण, हार्डवेयर में रुचि और हार्डवेयर तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र में स्टार्टअप बढ़ रहे हैं। यह देश के लिये एक अच्छी बात है और गुजरात सेमीकंडक्टर के मामले में एक प्रमुख केंद्र बन रहा है।’’

एक सरकारी बयान के अनुसार, छह दिवसीय प्रदर्शनी का उद्देश्य यहां आने वालों को सेमीकंडक्टर की जटिल विनिर्माण प्रक्रियाओं और इस गतिशील क्षेत्र में हासिल की गई उल्लेखनीय प्रगति के बारे में जानकारी देना है। प्रधानमंत्री मोदी की हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत में माइक्रोन टेक्नोलॉजी द्वारा अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर असेंबली, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) सुविधा की स्थापना की घोषणा की थी।

बाद में, गुजरात सरकार ने राज्य के साणंद में एटीएमपी सुविधा स्थापित करने के लिये अमेरिकी चिप विनिर्माता माइक्रोन के साथ 22,500 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये। प्रधानमंत्री 28 जुलाई, 2023 को सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement